फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shia outfit announces rs 5 cr bounty on 5 top terrorists

मुस्लिम संगठन ने आतंकियों पर रखा 5 करोड़ का ईनाम!

Tue, 09 Sep 2014 06:36 PM IST
Updated Tue, 09 Sep 2014 06:36 PM IST
विज्ञापन
shia outfit announces rs 5 cr bounty on 5 top terrorists

लखनऊ स्थित एक शिया संगठन ने दुनिया के पांच मोस्ट वांटेड आतंकी संगठनों के सरगनाओं के सिर पर एक-एक करोड़ रुपये का ईनाम रखा है। एक अंग्रजी दैनिक में प्रकाशित खबर के मुताबिक, इनमें अल कायदा, द तालिबान, हरकत-उल-मुजाहिदीन और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठन शामिल हैं।

विज्ञापन


ऑल इंडिया शिया हुसैनी फंड के महासचिव सैयद हसन मेंहदी ने बताया, 'हम एक चैरिटी संस्था हैं और पिछले 25 साल से आतंकवाद के खिलाफ जागरूकता फैला रहे हैं। हालांकि, इसका बहुत फायदा देखने को नहीं मिला है।'
विज्ञापन


हसन ने बताया कि पिछले दिनों अल कायदा चीफ ऐमन अल जवाहीरी ने आतंकवादी संगठन की भारत में सक्रिय टीम का एलान किया, जिसके बाद 6 सितंबर को एक मीटिंग बुलाकर हम सबने जवाहीरी व अन्य आतंकियों के सिर पर ईनाम रखने का फैसला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाफिज सईद, मुल्ला उमर और अजहर भी

shia outfit announces rs 5 cr bounty on 5 top terrorists

शिया संगठन की ओर से जारी की गई लिस्ट में तालिबानी आ‌तंकी संगठन का प्रमुख मुल्ला उमर और आईएसआईएस का प्रमुख अबु बक्र अल-बगदादी भी शामिल है। गौरतलब है कि आईएसआईएस (अब आईएस) मिडल ईस्ट में मौजूद एक सुन्नी ‌जेहादी संगठन है, जिसने सभी शिया धर्मस्‍थलों को नेस्तनाबूत करने की धमकी दी है।

मुंबई बम धमाकों के बाद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के राडार पर मोस्ट वांटेड आतंकी हाफिज सईद भी इस लिस्ट में शामिल है। इसके अलावा, पहले हरकत उल-मुजाहिदीन का पुराना मॉड्यूल और मौजूदा वक्त में जैश-ए-मोहम्मद का चीफ मसूद अजहर के सिर पर भी एक करोड़ रुपये का ईनाम रखा गया है।

बता दें कि यह वही अजहर है ‌जिसे, 1999 में कंधार में हुए इंडियन एयरलाइंस के विमान अपहरण के दौरान यात्रियों की जान बचाने के लिए भारत सरकार को मजबूरन रिहा करना पड़ा था।

जानिए, कैसे जमा होगी इतनी बड़ी रकम

shia outfit announces rs 5 cr bounty on 5 top terrorists

हसन ने कहा कि कई सालों से ये आतंकी मासूम जानें ले रहे हैं। इतना ही नहीं, ये इंसानों के साथ जानवरों से भी बुरा सुलूक करते हैं।

हसन ने जानकारी दी कि इन आतंकियों के सिर पर लगाए गए ईनाम के पोस्टर्स लखनऊ में आ चुके हैं और अब इन्हें हैदराबाद, दिल्ली, बंगलुरू और चेन्नई जैसे बड़े शहरों में भी लगाया जा रहा है।

इतनी बड़ी रकम जुटाने के सवाल पर हसन ने बताया कि पहले कोई शख्श किसी आतंकी को मारे, उसके बाद रकम के बारे में देखा जाएगा। हसन ने बताया कि देशभर में छह करोड़ शिया मुसलमान रहते हैं और एक बार इनमें से एक भी आतंकी मारा गया, पैसा खुद-ब-खुद जमा हो जाएगा।

हसन ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सोशल मीडिया के जरिए आतंकियों तक भी इसकी खबर लग ही जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed