{"_id":"5bced411bdec2269637c1852","slug":"shatabdi-express-staff-did-not-help-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस का गेट क्षतिग्रस्त,अटकी रही यात्रियों की सांसे, अटेंडेंट ने नहीं की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस का गेट क्षतिग्रस्त,अटकी रही यात्रियों की सांसे, अटेंडेंट ने नहीं की सहायता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 23 Oct 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आ रही 12004 शताब्दी एक्सप्रेस के क्षतिग्रस्त गेट ने यात्रियों की सांसें अटका दीं। सोमवार सुबह ट्रेन दिल्ली से रवाना हुई तो ट्रेन की एसी चेयरकार बोगी सी-15 से तेज आवाजें आनी शुरू हो गईं।
इससे डरे यात्रियों ने अटेंडेंट महावीर से पूछा तो उसने बताया कि दरवाजे की रबड़ की फिटिंग टूटकर गिर गई है। ट्रेन के वापस नई दिल्ली लौटने पर ही यह गड़बड़ी ठीक हो सकेगी। यात्रियों ने जब अटेंडेंट से शिकायत पुस्तिका मांगी तो उसने देने से इनकार कर दिया।
नाराज यात्रियों ने रेलवे बोर्ड में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ट्रेन जब तक लखनऊ जंक्शन नहीं पहुंची, तब तक यात्रियों की जान अटकी रही।