फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sharda Sinha has made Lucknow crazy too

Lucknow News: लखनऊ को भी दीवाना बना चुकी हैं शारदा सिन्हा

Wed, 06 Nov 2024 02:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Sharda Sinha has made Lucknow crazy too
आरिफ
विज्ञापन


लखनऊ। छठ पूजा के गीतों से पूरी दुनिया में छाने वाली मशहूर गायिका शारदा सिन्हा ने छठ पूजा के पहले ही दिन दुनिया से विदा ले ली। अपनी सुरीली आवाज से उन्होंने न सिर्फ मैथिली और भोजपुरी संगीत को नई पहचान दी, बल्कि हिंदी सिनेमा में भी खास जगह बनाई। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं। संगीत में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से भी नवाजा गया।

शारदा सिन्हा के प्रशंसक दुनिया भर में फैले हैं। लखनऊ भी इससे अछूता नहीं है। 2022 में लखनऊ में हुए एक भव्य कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनको ‘लोक निर्मला सम्मान’ से नवाजा था। पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने अपनी मां निर्मला अवस्थी की स्मृति में 2020 में यह सम्मान समारोह शुरू किया था। मालिनी अवस्थी बताती हैं कि मेरे उनसे 25 साल पुराने पारिवारिक रिश्ते रहे। हर सुख-दुख में वह, मेरे और मैं उनके साथ रहती थी। अभी कुछ माह पहले ही बिहार गई तो उनसे भेंट हुई थी। सम्मान समारोह के बारे में पूछने पर मालिनी कहती हैं कि जिसके नाम में ही ज्ञान और संगीत हो, ऐसी गायिका को सम्मानित करके लखनऊ ही गौरवान्वित हुआ।
विज्ञापन


मालिनी अवस्थी बताती हैं कि वह खुद में लोक गायिकी का एक स्कूल थीं। ऐसे विरले कलाकार ही होते हैं जो अपनी कला के दम पर माटी की खुशबू दुनिया में बिखेरने की ताकत रखते हों। भोजपुरी, मगही और मैथिली भाषाओं में विवाह और छठ के गीतों के साथ ही सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया का ‘कहे तोसे सजना तोहरी सजनिया...’ हो या फिर गैंग्स ऑफ वासेपुर का ‘तार बिजली से पतले हमारे पिया...’ को आवाज देकर उन्होंने करोड़ों प्रशंसक जुटाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको याद करते हुए पद्मश्री वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विद्या बिंदु सिंह कहती हैं कि 2022 में जब वह लखनऊ आईं तो तमाम बातें हुईं। वह लखनऊ के कलाप्रेमियों की बहुत कद्रदान थीं। कहती थीं कि कलाकार को श्रोता ही बनाते हैं। यहां के लोग इतने प्यार से सुनते हैं कि गाने में बहुत मजा आता है। कार्यक्रम वाले दिन जब उन्होंने मंच संभाला तो तबीयत खराब होने के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रही थीं। लोगों की तालियां, उनका उत्साह देख वह गाती ही जा रही थीं और श्रोता भी पूरा लुत्फ ले रहे थे। उन्होंने अपनी गायिकी से लखनऊ को भी अपना दीवाना बना दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed