फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sewa mandal work as lekhpal

लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर मंथन शुरू

Fri, 03 Jan 2014 11:56 PM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jan 2014 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sewa mandal work as lekhpal

प्रदेश में लेखपालों की भर्ती, लिखित परीक्षा कराने के लिए संस्था का चयन न हो पाने की वजह से अटकी हुई है। अब इस काम की जिम्मेदारी सहकारिता विभाग की संस्था यूपी सहकारी संस्थागत सेवा मंडल को देने पर विचार-विमर्श शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सूबे में लेखपालों के करीब 7000 पद खाली पड़े हैं। शासन ने लेखपाल भर्ती राजस्व परिषद के निर्देशन और जिलाधिकारियों की देखरेख में कराने की योजना बना रखी है।
विज्ञापन


इसमें 90 नंबर की लिखित परीक्षा और 10 नंबर के इंटरव्यू का प्रस्ताव है। राजस्व परिषद के प्रस्ताव पर भर्ती प्रक्रिया को एक बार हरी झंडी देने के बावजूद सरकार इसे आगे नहीं बढ़ा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकार बताते हैं कि लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा एजेंसी तय न हो पाने की वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। इस बीच राजस्व मंत्री और राजस्व आयुक्त एवं सचिव बदले जा चुके हैं।

भर्ती में करीब 15 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने के अनुमान के मद्देनजर अफसर किसी ऐसी एजेंसी का चयन करना चाहते हैं जो लिखित परीक्षा अच्छी तरह से करा सके मगर पेंच फंसा हुआ है।

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों राजस्व मंत्री शिवपाल यादव की समीक्षा बैठक में परीक्षा के लिए एजेंसी चयन पर भी विचार-विमर्श हुआ था।

एजेंसी केनाम पर यूपी सहकारी संस्थागत सेवा मंडल का नाम सामने आया था। सेवा मंडल सहकारी संस्थाओं के लिए कर्मियों की नियुक्ति का काम करती है।

राजस्व विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस एजेंसी के पास इतनी बड़ी परीक्षा कराने का अनुभव न होने और इस परीक्षा के लिहाज से आवश्यक संसाधन न होने को लेकर सवाल उठाए थे।


इसलिए बैठक में एजेंसी पर सहमति नहीं बन पाई थी। मगर संकेत है कि सरकार एजेंसी को इस काम के लिए जरूरी संसाधन देने पर विचार कर रही है और इसे यह अहम काम दिया जा सकता है। गौरतलब है कि सहकारिता विभाग भी राजस्व मंत्री के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed