फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Mayawati says the situation will not arise where Akash has to be removed; changes expected following Ashok

यूपी: मायावती बोलीं- अब आकाश को निकालने की नौबत नहीं आएगी, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद बदलाव की उम्मीद

Tue, 06 Oct 2026 01:58 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, लखनऊ
अमर उजाला, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 06 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा बसपा में राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी देने के बाद मीडिया रिपोर्टों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद आकाश के व्यवहार में बदलाव की उम्मीद है। मायावती ने भरोसा जताया कि अब उन्हें दोबारा संगठन से अलग करने की नौबत नहीं आएगी।

विज्ञापन
UP: Mayawati says the situation will not arise where Akash has to be removed; changes expected following Ashok
मायावती ने बढ़ाया आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा पार्टी में शामिल करने और राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपने के बाद मीडिया में चल रही खबरों पर सफाई दी है। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को लेकर अधिकांश मीडिया में जिस तरह से खबरें प्रकाशित की जा रही हैं, उसमें पूरे घटनाक्रम की सही तस्वीर सामने नहीं आ रही है।

विज्ञापन


मायावती के मुताबिक, आकाश आनंद शादी से पहले से ही बसपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे और उस दौरान उनके खिलाफ पार्टी को कोई शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि इसी वजह से उस समय उन्हें पार्टी से अलग करने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन

 

Trending Videos

अशोक सिद्धार्थ से रिश्ते के बाद विवाद का जिक्र

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ रिश्ता होने के बाद ऐसी परिस्थितियां बनीं, जिनमें आकाश आनंद के राजनीतिक आचरण में सुधार के उद्देश्य से संगठनात्मक स्तर पर कई फैसले लेने पड़े। उन्होंने कहा कि गलती का एहसास होने के बाद आकाश को दोबारा जिम्मेदारी भी दी गई।

उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, आकाश आनंद को मई 2024 और मार्च 2025 में पार्टी से निकालने के बाद वापस लिया गया था। सितंबर 2026 में उन्हें फिर पार्टी से अलग किया गया और अब पांच अक्टूबर को मायावती ने उन्हें दोबारा पार्टी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय संयोजक बनाया है।

 

विज्ञापन

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास के बाद बदलाव की उम्मीद

मायावती ने कहा कि अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद अब ऐसी स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए, जिसमें आकाश आनंद को दोबारा संगठन से अलग करने की जरूरत पड़े। उन्होंने उम्मीद जताई कि आकाश आगे पार्टी के लिए काम करेंगे और राजनीतिक रूप से आगे बढ़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed