फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several pharmaceutical firms are on the radar of the FSDA team.

Lucknow News: एफएसडीए की टीम के रडार पर कई दवा फर्में

Sun, 19 Jul 2026 02:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Several pharmaceutical firms are on the radar of the FSDA team.
शुक्रवार को पकड़ी गई थी नकली दवा।
लखनऊ। राजधानी में नकली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ में आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के रडार पर कई फर्में आ गई हैं। एफएसडीए की टीम इन फर्मों के खिलाफ साक्ष्य जुटा रही है। टीम का कहना है कि यह मामला सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। इसके पीछे एक संगठित गिरोह सक्रिय है, जिसकी गहन जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एफएसडीए अफसरों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर कार्रवाई होगी। अब दवाओं की खरीद-बिक्री, स्टॉक रजिस्टर और बिलिंग रिकॉर्ड की पड़ताल की जाएगी। ट्रांसपोर्ट से जुड़े दस्तावेज की भी जांच की जाएगी। जांच टीम नकली दवाओं के निर्माण स्थल का पता लगाने में जुटी है। कूरियर कंपनी से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कूरियर बुकिंग करने वालों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जाएगी। एफएसडीए की नजर उन प्रतिष्ठानों पर भी है, जहां पिछले कुछ समय में संदिग्ध तरीके से दवाओं की बड़ी खरीद या बिक्री हुई है। अधिकारियों का मानना है कि सप्लाई चेन की हर कड़ी जोड़ने पर कई और नाम सामने आ सकते हैं। जरूरत पड़ने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर छापेमारी और दस्तावेज की गहन जांच भी हो सकती है। सहायक मंडल आयुक्त एफएसडीए ब्रजेश यादव ने बताया कि लखनऊ समेत आसपास के जिलों की कई फर्म संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed