फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven-year-old girl was murdered in Lucknow her mother was suspected of strangulating her to death

Lucknow News: सात साल की बच्ची की हत्या... मां पर गला दबाकर मारने का शक; पति को छोड़ प्रेमी के साथ रह रही थी

Tue, 15 Jul 2025 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 09:58 AM IST
सार

लखनऊ में सात साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। मां पर गला दबाकर मारने का शक है। वह अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
seven-year-old girl was murdered in Lucknow her mother was suspected of strangulating her to death
आरोपी मां रोशनी, जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह मां के साथ रह रही सात साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। महिला अपने पति को छोड़कर बेटी को लेकर प्रेमी के साथ रह रही थी। अचानक बेटी की मौत से शक की सुई मां पर ही टिक गई है। हालांकि महिला अपने पति पर हत्या का आरोप लगा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।   

विज्ञापन


घटना कैसरबाग क्षेत्र के खंदारी बाजार की है। बताया गया कि रोशनी खान अपने पति शाहरुख खान को छोड़कर प्रेमी उदित जायसवाल के साथ रह रही थी। वह अपने साथ अपनी सात साल की बेटी को भी लेकर आई थी। सुबह रोशनी ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बेटी की हत्या की सूचना दी। 

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच

सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक छानबीन में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है। मां पर ही शक की सुई टिकी है। रोशनी व अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि रोशनी खान ने 112 पर बेटी की हत्या की सूचना दी थी। आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed