{"_id":"6aa4160003298c20870e342a","slug":"lucknow-deputy-cm-keshav-maurya-inaugurated-the-rev-expo-where-you-can-buy-these-products-2026-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया आरईवी एक्सपो का शुभारंभ, इस तरह के उत्पादों की कर सकेंगे खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया आरईवी एक्सपो का शुभारंभ, इस तरह के उत्पादों की कर सकेंगे खरीद
Fri, 11 Sep 2026 08:23 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:23 PM IST
सार
CM Keshav Maurya: लखनऊ के वृन्दावन ग्राउंड में शुक्रवार को नवीकरणीय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी के तीसरे संस्करण की शुरुआत हुई।
विज्ञापन
केशव मौर्य ने किया शुभारंभ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के वृन्दावन ग्राउंड में शुक्रवार को नवीकरणीय ऊर्जा एवं इलेक्ट्रिक वाहन प्रदर्शनी (आरईवी एक्सपो-2026) के तीसरे संस्करण की शुरुआत हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और विधान परिषद सदस्य राम चंद्र प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद केशव प्रसाद मौर्य और राम चंद्र प्रधान ने विभिन्न स्टॉलों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सौर ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों के क्षेत्र में विकसित नई तकनीकों, उत्पादों और समाधानों की जानकारी ली।
विज्ञापन
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सौर ऊर्जा संघ के अध्यक्ष सौरभ शर्मा और उमंगोट सोलर के संस्थापक गोपाल शर्मा उपस्थित रहे। प्रदर्शनी के आयोजक अंचल दीक्षित और विपिन लोहिया ने आयोजन का संचालन किया।
विज्ञापन
आरईवी एक्सपो-2026 से जुड़ी मुख्य बातें
डिप्टी सीएम केशव मौर्य।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्य उद्देश्य: स्वच्छ और हरित ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा नवीकरणीय ऊर्जा और ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में नवाचार, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना।
प्रमुख आकर्षण: प्रदर्शनी में स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी नई तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
भविष्य की दिशा: यह एक्सपो स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर और सतत विकास की दिशा में एक कदम है।
प्रमुख आकर्षण: प्रदर्शनी में स्वच्छ ऊर्जा, हरित प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़ी नई तकनीकों और उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है।
भविष्य की दिशा: यह एक्सपो स्वच्छ, हरित, आत्मनिर्भर और सतत विकास की दिशा में एक कदम है।