फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   seven sharp shooter arrested in lucknow

तिहाड़ जेल से रची गई लखनऊ कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष की हत्या की साजिश, शूटर समेत सात दबोचे

Wed, 11 Oct 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Oct 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
seven sharp shooter arrested in lucknow

तिहाड़ जेल में बंद सीरियल किलर सलीम पूर्व पत्नी व कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष अंजुम आरा की हत्या कराना चाहता था। उसने हत्या के लिए अपने खास शूटर इंदिरानगर के फरीदीनगर ढाल में रहने वाले रवि गौतम को सुपारी भी दे दी थी।

विज्ञापन


हालांकि, एसटीएफ ने रवि गौतम सहित सीरियल किलर सलीम के सात गुर्गों को सोमवार रात नादरगंज तिराहे से दबोच लिया। पकड़े गए सुपारी किलर ने खुलासा किया कि सलीम ने अंजुम आरा के साथ ही प्रॉपर्टी विवाद में कैसरबाग के व्यापारी गुड्डू सोनकर उर्फ गुड्डू महाराज की भी सुपारी दी थी।
विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने बताया कि डिप्टी एसपी आलोक सिंह की टीम सलीम गैंग की गतिविधियों पर नजर रखे थी। मुखबिरों ने बताया कि सलीम का पत्नी व कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष अंजुम आरा से तलाक हो चुका है और वह उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहा है। तलाक के बाद से अंजुम आरा कैंट स्थित सलीम के घर के बगल में ही अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलीम की कार और अन्य संपत्तियां अभी अंजुम के पास ही हैं, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। अंजुम से तलाक के बाद सलीम का इलाके में दबदबा भी कम हो गया है। इन्हीं बातों को लेकर उसने पूर्व पत्नी की हत्या की साजिश रची।

दोनों तरफ से चलीं कई राउंड गोलियां

seven sharp shooter arrested in lucknow

सोमवार रात रवि गौतम ने अपने साथी कैंट के निलमथा निवासी संजू कालरा, नई बस्ती सदर के महताब हसन व नदीम, हुसैनगंज के बाग ऐना बीबी में रहने वाले कबीर खान, अरगदा के गुड्डू और अमीनाबाद के नयागांव निवासी राज कुमार गुप्ता को बुलाया था। सभी सरोजनीनगर के नादरगंज तिराहा स्थित रोडवेज डिपो की वर्कशॉप के पास जुटे थे। यहां से सभी को अंजुम आरा और गुड्डू सोनकर को मौत के घाट उतारने के लिए जाना था।

एसटीएफ को बदमाशों के एकत्र होने की भनक लग गई। इंस्पेक्टर विनय गौतम और सरोजनीनगर इंस्पेक्टर धर्मेश शाही ने फोर्स के साथ घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग की। दोनों तरफ से कई राउंउ गोलियां चलीं।

दोनों ओर से चलीं गोलियां, फायरिंग में दो फरार
सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ ने जब बदमाशों की घेराबंदी की तो वह फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में बदमाश कमजोर पड़ गए और भागने लगे। टीम ने सात लोगों को पकड़ लिया जबकि शार्प शूटर उदयगंज निवासी शिब्बू और उसका साथी कैंट के सदर में रहने वाला विक्की बाल्मीकि भाग निकले। इनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

बोर्ड के ठेकों में वर्चस्व को लेकर पत्नी से हुआ विवाद

seven sharp shooter arrested in lucknow

एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि अंजुम आरा के कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बनने के बाद से सलीम कैंट बोर्ड के ठेकों में वर्चस्व स्थापित करना चाहता था। अंजुम आरा से सलीम को उस तरह का सहयोग नहीं मिल सका, जिसकी उम्मीद थी। इस बीच बाजारखाला में सपा नेता जैद और अंजुम आरा की दोस्ती की भी खबरें सलीम को मिलीं। उसने दिल्ली से सुपारी किलर भेजकर जैद की हत्या करा दी।

सलीम के शूटर रवि गौतम ने जैद हत्याकांड में अहम भूमिका निभाई थी। दिल्ली से आए शूटरों को उसने ही जैद की रेकी कराई थी। कैंट बोर्ड में अपना वर्चस्व न बन पाने से सलीम बौखलाया हुआ था। उसने अंजुम आरा पर दबाव बनाने की कोशिश की तो उसने तलाक ले लिया। इसके बाद सलीम ने उसे रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या की साजिश रची।

सोहराब की पत्नी शन्नो चला रही भाइयों का गैंग
एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि तिहाड़ जेल में बंद सलीम, सोहराब और रुस्तम के धंधे की कमान अब सोहराब की पत्नी शन्नो के हाथ में है। हत्या, अपहरण करके फिरौती, रंगदारी वसूलने के काम सीरियल किलर भाई जेल में बैठे-बैठे अपने गुर्गों से करा रहे हैं जबकि लूटपाट, ड्रग्स की खरीद-फरोख्त और जुआ-सट्टा का काम शन्नो देख रही है।

इससे मिलने वाली रकम सीधे शन्नो के पास जाती है और वह पेशी के दौरान सीरियल किलर भाइयों को पूरा हिसाब-किताब देती है। एसटीएफ सूत्रों का कहना है कि शन्नो ही राजधानी में सीरियल किलर भाइयों का गैंग चला रही है।

ये कहना है सलीम की पूर्व पत्नी का

seven sharp shooter arrested in lucknow

मामले पर सलीम की पूर्व पत्नी व कैंट बोर्ड की उपाध्यक्ष अंजुम आरा का कहना है कि सलीम से लव मैरिज की थी इसलिए माहौल पहले से मेरे खिलाफ था। हालात तब और खराब हो गए जब मैंने कैंट बोर्ड का इलेक्शन जीता। मेरी देवरानी और रुस्तम की पत्नी रुखसार भी चुनाव लड़ी थी लेकिन वह हार गई थी। रुस्तम को इस बात की खलिश है और वह सलीम को भड़काता रहता है।

उसे लगता था कि मेरी मौत के बाद सीट खाली हो जाएगी और वह रुखसार को दावेदार बना देगा। सलीम ने मेरे जरिए कैंट बोर्ड के ठेकों, इंजीनियरों और ठेकेदारों पर दबाव डालकर वसूली की कोशिश की। मेरे इन्कार करने पर वह नाराज हो गया। इसके अलावा और भी कई मसले थे, जिस पर उसने मेरी हत्या की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed