फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sepsis has become a global challenge

Lucknow News: वैश्विक चुनौती बन चुका है सेप्सिस

Fri, 13 Sep 2024 06:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:45 PM IST
विज्ञापन
Sepsis has become a global challenge

विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि सेप्सिस वैश्विक चुनौती बन चुका है। इसका समाधान तलाशने के लिए सभी चिकित्सकों को मिलकर काम करना चाहिए। वे शुक्रवार को पल्मोनरी एवं क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में सेप्सिस पर आयोजित सेमिनार में बोल रही थीं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसका शुभारंभ किया।

पाठक ने कहा, सेप्सिस से बचाव के लिए डॉक्टरों को वैश्विक स्तर पर कुछ गाइडलाइन तैयार करनी चाहिए। पीजीआई के डॉ. आरके सिंह कहा, आईसीयू में भर्ती मरीजों में सेप्सिस की जल्द पहचान से उसका निदान किया जा सकता है। मौके पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद्र, डॉ. अमिता जैन, डॉ. दिगंबर बेहरा, डॉ. आलोक नाथ, डॉ. एसके जिन्दल, प्रो. नारायण प्रसाद, डॉ. सुमित रूंगटा मौजूद रहे।
विज्ञापन




पांच में से एक मौत सेप्सिस से

विभागाध्यक्ष प्रो. वेद प्रकाश ने बताया कि वैश्विक स्तर पर हर पांच में से एक मौत का कारण सेप्सिस है। पिछले दशकों में सेप्सिस की घटनाओं में थोड़ी कमी आई है, लेकिन मृत्यु दर चिंताजनक रूप से अधिक बनी हुई है। बुजुर्गों व नवजात में सेप्सिस होने पर मृत्यु दर अधिक होती है। इसका प्रमुख कारण इनमें रोगों से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा तंत्र का कमजोर होना है। देश में सेप्सिस से मृत्यु दर लगभग प्रति एक लाख पर 213 है, जो वैश्विक औसत दर से काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed