फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गुंडों को पाल रही है सपा, अमनमणि के खिलाफ लडूंगी चुनाव: सीमा सिंह

Thu, 06 Oct 2016 05:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Oct 2016 05:17 PM IST
विज्ञापन
seema singh may fight against amanmani from nautanwa seat
सीमा स‌िंह - फोटो : amar ujala

सारा हत्याकांड के आरोपी अमनमण‌ि को विधानसभा टिकट मिलने के बाद से उनकी सास सीमा सिंह में जबरदस्त नाराजगी है। उनका कहना है, अमनमण‌ि को टिकट देकर सपा ने साबित कर दिया क‌ि वह गुंडों को पाल रही है। चुनाव में जनता इस बात का जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा क‌ि अगर सपा ने अमनमण‌ि का टिकट कैंसिल नहीं किया तो वह उसके खिलाफ चुनाव लड़ेंगी।


 

seema singh may fight against amanmani from nautanwa seat
सीमा स‌िंह - फोटो : amar ujala
सीमा स‌िंह आज सपा सुप्रीमो से मुलाकात करने गई थीं लेकिन नहीं मिल पाईँ। इससे पहले सीमा स‌िंह ने बुधवार को सीएम अखिलेश से मुलाकात करने की कोशिश की लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स ने मिलने नहीं दिया। 
seema singh may fight against amanmani from nautanwa seat
सीमा स‌िंह - फोटो : amar ujala
सीमा ने अमर उजाला से कहा, मुझे पता है क‌ि मुलाय‌म स‌िंह मुलाकात नहीं करेंगे क्योंक‌ि उनके पास मेरे सवालों का जवाब नहीं है। उन्होंने कहा क‌ि नेताजी वीआईपी आदमी हैं। मुझ जैसी साधारण लेडी को कहां समय देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
seema singh may fight against amanmani from nautanwa seat
सीमा स‌िंह - फोटो : amar ujala
सीमा ने बताया कि वह अखिलेश यादव से मिलने भी गई थीं लेकिन उनका स्टाफ दौड़ाता रहा। उन्होंने कहा क‌ि मैं सपा सुप्रीमो से अपील करूंगी क‌ि अमनमण‌ि का टिकट कैंसिल करें और उसे सख्त से सख्त सजा दिलवाएं। अगर अमनमण‌ि ने चुनाव लड़ा तो मैं उसके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी। उन्होंने अमनमण‌ि और उम्रकैद की सजा काट रहे उसके पिता अमरमण‌ि से अपनी जान को खतरा भी बताया।
विज्ञापन
seema singh may fight against amanmani from nautanwa seat
सीमा स‌िंह - फोटो : amar ujala
उनसे जब पूछा गया क‌ि आपको जान का खतरा है इस बात की सूचना क्या आपने पुलिस को दी? इस पर उनका जवाब था, पुलिस तो बेचारी हो गई है। उसका बस चले तो कहेगी क‌ि मैडम पूरे देश की महिलाएं इकट्ठी करके आप खुद हमारी सुरक्षा कर‌िए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed