फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदला लेने नहीं, किसी और मकसद से आ रही है यह इच्छाधारी नागिन

Thu, 06 Oct 2016 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Oct 2016 03:28 PM IST
विज्ञापन
actor mishkat verma in lucknow
मिश्कत वर्मा - फोटो : amar ujala

छोटे परदे पर एक और नागिन ने प्रवेश कर लिया। हालांकि इच्छाप्यारी नागिन छोटे और बड़े परदे के नागिनों से अलग है। इसमें इच्छा नामक नागिन को मौज-मस्ती करना पसंद है। वह एक चुलबुली लड़की है, जिससे किसी को भी प्यार हो सकता है।

actor mishkat verma in lucknow
मिश्कत वर्मा - फोटो : amar ujala

उसने नागिनों के बारे में लोगों की धारणा को बदलने की जिम्मेदारी उठाई है और इसलिए धरती पर आई है।‘इच्छाप्यारी नागिन’ की इच्छा प्रियाल गौर, धारावाहिक में बबल प्रताप की मुख्य भूमिका निभा रहे मिश्कत वर्मा व चैनल के विपणन प्रमुख अनुज कपूर ने बुधवार को मीडिया को बताया कि दशकों से नागिनों को मनुष्य के दुश्मन और हिंसक प्राणी के रूप में दिखाया जाता रहा है। 

actor mishkat verma in lucknow
मिश्कत वर्मा - फोटो : amar ujala

इच्छाप्यारी नागिन का उद्देश्य सांपों की जिंदगी को नई रोशनी में दिखाना है और लोगों की सांपों के प्रति अवधारणा का बदलना है। 
विपणन प्रमुख ने बताया कि ‘इच्छाप्यारी नागिन’ में पृथ्वी और नागिस्तान की कहानी है। इच्छा धरती पर प्रताप परिवार में अपना सुरक्षित ठिकाना ढूंढ लेती है और धरती पर रहने के दौरान लोगों की सामान्य जिंदगी, संस्कृति व समाज के कायदों से उनके संघर्ष को समझती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
actor mishkat verma in lucknow
मिश्कत वर्मा - फोटो : amar ujala

अपनी मासूमियत के साथ वह लोगों को इस बात का अहसास कराती है कि जिंदगी कितनी खूबसूरत है। प्रियाल गौर ने बताया कि वह पहली बार लखनऊ आई हैं और उन्हें यहां आकर अच्छा लग रहा है। उन्होंने यहां के व्यंजनों के बारे में काफी सुन रखा है। धारावाहिक की टीम ने दर्शकों से भेंट की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed