फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Seeks clarification from BSA verifying transfer application from rural area to urban

ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय में स्थानांतरण आवेदन का सत्यापन करने वाले बीएसए से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 12 Feb 2021 12:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Feb 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Seeks clarification from BSA verifying transfer application from rural area to urban
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों काग्रामीण क्षेत्र से नगरीय में तबादला आवेदन का सत्यापन करने वाले बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) से जवाब तलब किया जाएगा। विभाग ने अंतर्जनपदीय तबादलों में स्कूल आवंटन में सामने आई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


 अभी ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त शिक्षकों ने नगरीय क्षेत्र में तबादला करने का आवेदन किया था। बीएसए की ओर से आवेदन का सत्यापन करने के कारण उनका तबादला स्थानांतरित जिले के नगरीय क्षेत्र में हो गया है।  विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र सिंह के अनुसार बीएसए को ऐसे आवेदन पत्रों का सत्यापन नहीं करना चाहिए था। उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह को ऐसे बीएसए से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बीएसए से प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए हैं कि संबंधित शिक्षक ग्रामीण क्षेत्र में थे या नगरीय क्षेत्र में। उन्होंने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों की तैनाती ग्रामीण क्षेत्र में हो होगी। इसी प्रकार नगरीय क्षेत्र से स्थानांतरण के बाद नगरीय स्कूल में ही तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन


स्थानांतरित शिक्षकों को आवंटित नए जिले में वरिष्ठता के क्रम में सबसे नीचे रखा जाएगा। उनसे इसका शपथ पत्र भी लिया जाएगा कि वे स्थानांतरित जिले में वरिष्ठता सूची में उच्च क्रम में रखने का प्रयास नहीं करेंगे। ना ही इस संबंध में न्यायालय में वाद दाय करेंगे। विभाग ने शिक्षकों के नाम, पदनाम या विद्यालय के नाम में हुई त्रुटि को दूर करने के लिए संबंधित शिक्षक से प्रमाण पत्र प्राप्त कर दो दिन में सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed