सचिवालय पर आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी विधानमंडल के आगामी सत्र के दौरान आतंकी हमले की आशंका के मद्देनजर पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। विधानभवन के अलावा शासन ने एनेक्सी, योजना भवन, बापू भवन, लोकभवन व विकास भवन के आसपास भी सतर्कता बढ़ाने को कहा गया है। इस संबंध में सचिवालय प्रशासन विभाग ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी को पत्र लिखा है।
विधानमंडल का पहला सत्र 15 मई से आहूत हो रहा है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ समेत सभी मंत्री-विधायक शामिल होंगे। सचिवालय प्रशासन विभाग ने इस दौरान आतंकी हमले की आशंका जताते हुए प्रशिक्षित पुलिस बल, क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी), फायर ब्रिगेड के वाहन, एंबुलेंस, अनुभवी डॉक्टरों की टीम की व्यवस्था करने को कहा है।
सत्र के दौरान कौन लोग किस गेट से प्रवेश करेंगे, यह तय कर दिया गया है। वाहनों के प्रवेश मार्ग, पार्किंग के स्थानों पर अच्छी तरह से एंटीसबोटॉज चेक, एंटीमाइंस चेक समेत सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की हिदायत दी गई है।
सुरक्षा के लिए बदले जाएंगे नियम
सत्र में भाग लेने वाले विधायकों व उनके सामान व वाहन की जांच की परंपरा नहीं है। लेकिन स्पष्ट किया गया है कि जरूरी समझा जाए तो इस बिंदु पर नए सिरे से विचार करें।
सुरक्षा अधिकारी को काली फिल्म लगे वाहनों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी गई है। विधायकों के साथ आने वाले समर्थकों की सुरक्षा जांच व उनके सामान की विधिवत जांच को कहा गया है।
ये भी दी गई हिदायत
- सत्र शुरू होने के पूर्व रोजाना विधानसभा मंडप व आसपास के क्षेत्रों के अग्निरोधी सामानों, बिजली के तारों की ठीक से जांच करें।
- मुख्य भवन में तात्कालिक प्रवेश पत्र लेकर प्रवेश करने वालों व उनके सामानों की पुख्ता जांच की जाए।