फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   security of isro center stated at lucknow in danger

खतरे में इसरो की सुरक्षा, एलआईयू ने भेजी खुफिया रिपोर्ट

Wed, 09 Jan 2019 04:52 AM IST
यशवीर सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: यशवीर सिंह Updated Wed, 09 Jan 2019 04:52 AM IST
विज्ञापन
security of isro center stated at lucknow in danger
इसरो - फोटो : SELF

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के राजधानी के कुर्सी रोड स्थित केंद्र की सुरक्षा खतरे में है। एलआईयू ने डीएम व एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर इस संस्थान में आतंकी घुसपैठ की आशंका जताई है। यही नहीं, संस्थान की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने भी नगर निगम को पत्र लिखकर संस्थान के सामने और आसपास बाउंड्रीवॉल के किनारे से अवैध कब्जे हटवाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


सीआईएसएफ लखनऊ के सहायक कमांडेंट विप्लव आजाद ने नगर निगम को बीते माह लिखे पत्र में कहा कि इसरो की दीवार के ठीक बाहर अतिक्रमण ने संस्थान की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। अवैध दुकानों और जुटने वाली भीड़ की आड़ में कोई आतंकवादी, अपराधी या अवांछनीय तत्व घुसपैठ कर सकता है। पत्र में यह भी लिखा गया है कि नगर निगम ने कब्जे हटाए थे, लेकिन फिर अतिक्रमण हो गया।

विज्ञापन

एलआईयू ने 3 जनवरी को भेजे पत्र में जताई चिंता

कुछ समय से इसरो की बाउंड्रीवॉल के किनारे दुकानें लगाई जा रही हैं। छोटे पटरी दुकानदार भी फल सब्जी एवं अन्य सामानों की बिक्री के लिए ठेले लगा रहे हैं। इससे प्रतिष्ठान की सुरक्षा व्यवस्था किसी भी समय प्रभावित हो सकती है। शरारती तत्वों द्वारा इसका लाभ उठाकार अप्रत्याशित घटना घटित की जा सकती है। ऐसे में शहर के अतिमहत्वपूर्ण संस्थानों में से एक इसरो की चाकचौबंद सुरक्षा जरूरी है।

हटवाए जाएंगे कब्जे
‘इसरो के पास से पहले भी कब्जे हटवाए गए हैं। नगर निगम जल्द ही पुलिस बल लेकर अवैध कब्जों को हटवाएगा। इसके लिए एसएसपी से पुलिस बल की मांग करेंगे।’
अमित कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रशासन

‘इस मामले में पत्र मिला है। सीओ और गुडंबा थाने को अतिक्रमण हटाने में नगर निगम की मदद करने का निर्देश दिया गया है।’
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed