फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Security deposit of 2000 candidates of Atal Medical University is stuck.

Lucknow News: अटल मेडिकल विवि के दो हजार अभ्यर्थियों की जमानत राशि फंसी

Wed, 28 Jan 2026 02:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Security deposit of 2000 candidates of Atal Medical University is stuck.
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी के दो हजार अभ्यर्थियों की जमानत राशि फंस गई है। इनसे पांच-पांच हजार रुपये जमा कराए गए थे। आवेदन करते समय गलत बैंक खाता व आईएफएससी कोड भरने से विवि प्रशासन को जमानत राशि लौटाने में परेशानी हो रही है। सभी अभ्यर्थियों को ईमेल भेजकर बैंक खाते की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश के मेडिकल, डेंटल, पैरामेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई। अभी तक 279 नर्सिंग, 65 मेडिकल कॉलेज, 16 डेंटल और 47 पैरामेडिकल कॉलेज इससे संबद्ध हैं। बीते दिन डिप्टी सीएम व शासन को पत्र भेजकर गड़बड़ियों के गंभीर आरोप लगाए थे। दूसरे संस्थान से अटल में तैनात अधिकारियों को अधिक वेतन देने संबंधी मसला भी शामिल है। शासन ने अटल यूनिवर्सिटी को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इससे संबंधी पत्र के बाद विवि में खलबली मच गई। आनन-फानन सिक्योरिटी मनी लौटाने की प्रक्रिया में तेजी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


बीएससी, एमएसी नर्सिंग व पैरामेडिकल के करीब 17 हजार अभ्यर्थियों से परीक्षा में शामिल होने के बाद पांच हजार रुपये सिक्योरिटी मनी जमा कराई गई थी। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि करीब 15 हजार की सिक्योरिटी मनी वापस लौटाई जा चुकी है। दो हजार की रकम लौटाने में अड़चन आ रही है। इसका कारण गलत अकाउंट नंबर व आईएफएससी कोड भरना है। काफी अभ्यर्थियों ने साइबर कैफे संचालक का नंबर डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed