{"_id":"5ba9d19f867a557ffc6bf90f","slug":"second-day-of-of-rahul-gandhi-amethi-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने की राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की कोशिश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने की राहुल गांधी को काला झंडा दिखाने की कोशिश, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जबरदस्त हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 25 Sep 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अफसरों से नोकझोंक करते कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीगंज स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में हिस्सा लेने जा रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भाजपाइयों ने काला झंडा दिखाने की कोशिश की। इसे लेकर कांग्रेसियों ने जबरदस्त हंगामा किया।
विज्ञापन
राहुल गांधी तो कड़ी सुरक्षा के बीच बैठक में चले गए लेकिन जामो तिराहे पर भाजपाइयों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। कांग्रेस कार्यकताओं ने विरोध किया तो जमकर हाथापाई शुरू हो गई। पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की तो कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह की भी पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
हंगामा बढ़ता देख पुलिस टीम को आखिरकार हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को खदेड़कर हालात पर काबू पाया।
इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह अमेठी की जनता से मुलाकात की। मुसाफिरखाना स्थित एएच इंटर कॉलेज में उनसे मिलने के लिए भीड़ लगी रही। किसानों ने मिलकर उनसे डीजल व बिजली महंगी होने की बात की तो युवाओं बेरोजगारी की शिकायत की।
विज्ञापन