फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sealing drive loses steam within just three days.

Lucknow News: सीलिंग अभियान तीन दिन में ही पड़ा ठंडा

Tue, 30 Jun 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Sealing drive loses steam within just three days.
अलीगंज में इमारतें।
लखनऊ। बिना फायर सेफ्टी वाली अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ तीन सप्ताह के लिए जोर-शोर से शुरू हुआ एलडीए, अग्निशमन और विद्युत सुरक्षा निदेशालय का अभियान तीन दिन में ही ठंड पड़ गया है। बीते दो दिन में संयुक्त टीम ने शहर में एक भी अवैध बिल्डिंग सील नहीं की है, जबकि बिना सुरक्षा वाली जानलेवा बिल्डिंगों में काम खुलेआम जारी है।
विज्ञापन

अलीगंज में अग्निकांड 22 जून को हुआ था। इसके बाद बिना फायर सेफ्टी वाली अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ था। पहले दिन एलडीए ने 71 बिल्डिंगें सील की थीं और 83 को नोटिस जारी किया था। इसी दिन एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बयान जारी कर कहा था कि अभियान तीन सप्ताह तक चलेगा। उसके बाद बृहस्पतिवार को 55 और बिल्डिंगें सील की गईं, 78 को नोटिस जारी किया गया, मगर शुक्रवार को अभियान नहीं चला। बताया गया कि मुहर्रम के चलते अभियान नहीं चलाया जा सका। इसके बाद शनिवार को अलीगंज इलाके में कुछ बिल्डिंगों को सील किया। उसके अलावा शहर में किसी भी बिल्डिंग को सील करने की जानकारी एलडीए ने जारी नहीं की। रविवार और सोमवार को भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

अभी अलीगंज इलाके में ही खड़ी हैं खतरनाक बिल्डिंगें
खतरनाक बिल्डिंगों के खिलाफ एलडीए की यह कार्रवाई रस्मअदायगी होगी, इसका अनुमान पहले ही लगाया जा रहा था, लेकिन इतनी जल्दी अभियान ठंडा पड़ जाएगा, यह उम्मीद लोगों को कम थी, क्योंकि अवैध बिल्डिंग में आग लगने से 15 लोगों की जान गई थी। हैरानी की बात यह है कि एलडीए ने उस अलीगंज इलाके में ही खतरनाक बिल्डिंगों पर पूरी तरह कार्रवाई नहीं की, जहां हादसा हुआ था। अलीगंज में आंचलिक विज्ञान केंद्र के सामने, उसके आसपास और कपूरथला चौराहे से नेहरू वाल वाटिका तिराहा, पुरनिया चौराहे की ओर जाने वाले रोड पर बड़े-बडे़ शोरूम, रेस्टोरेंट और अस्पताल बिना सुरक्षा मानक के चल रहे हैं। वहां सुरक्षा उपाय हों, इसके लिए एलडीए ने अभी कोई सख्ती तक नहीं की है। ये बिल्डिंगें आवासीय भवनों को तोड़कर बनाई गई हैं। यहां पार्किंग का भी इंतजाम नहीं है। सड़क पर कब्जा है। शहर के अन्य इलाकों का भी यही हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलडीए अब अपनी बिल्डिंग की भी नए सिरे से कराएगा विद्युत सुरक्षा जांच
एलडीए कार्यालय की नई और पुरानी बिल्डिंग में फिर चैंबर और केबिन बनाए जा रहे हैं। काफी काम हो गया है और कुछ बाकी हैं। अलीगंज अग्निकांड की घटना के बाद अब एलडीए विद्युत सुरक्षा निदेशालय से फिर से जांच कराएगा, ताकि सुरक्षा पुख्ता रहे। एलडीए के अधिशासी अभियंता मनोज सागर ने बताया कि नया काम हुआ है, इसलिए फिर से जांच कराई जाएगी।Iसीलिंग पर अभी रोक नहीं लगी है, यह चल रही है। आज भी कुछ जगहों पर कार्रवाई हुई है।I

I- प्रथमेश कुमार, वीसी एलडीएI

अलीगंज में इमारतें।

अलीगंज में इमारतें।

अलीगंज में इमारतें।

अलीगंज में इमारतें।

अलीगंज में इमारतें।

अलीगंज में इमारतें।

अलीगंज में इमारतें।

अलीगंज में इमारतें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed