फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sdo and je suspended in line loss

47.83 लाख की बिजली चोरी में एसडीओ जेई निलंबित

Sat, 24 Oct 2020 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Sdo and je suspended in line loss
कुर्सी रोड के अटल इंफ्राटेक आवासीय परिसर में हो रही थी बिजली चोरी
विज्ञापन

राजधानी में हफ्ते भर के भीतर बिजली चोरी के दूसरे बड़े मामले का खुलासा हुआ तो एसडीओ और जेई को शुक्रवार देर रात निलंबित कर दिया गया। बिजली चोरी की यह गोपनीय शिकायत शक्ति भवन के उच्च अफसरों को मिली थी, जिस पर शाम चार लोगों की कमेटी ने छापा मारकर इसका खुलासा किया।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक सूर्यपाल गंगवार के अनुसार बिजली चोरी की सूचना मिलने पर सर्किल अफसर बीके चौधरी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस प्रवर्तन दल के साथ कुर्सी रोड स्थित मोहम्मद आजम खान के अटल इंफ्राटेक मल्टी आवासीय परिसर में छापा मारा। इस कार्रवाई में तीन फ्लैटों में डायरेक्ट बिजली चोरी पाई गई। मौके पर विद्युत लोड 24 किलोवाट पाया गया, जिसका जुर्माना और समन शुल्क 47.83 लाख रुपये हुआ। अटल इंफ्राटेक कंपनी ने 25 लाख का जुर्माना मौके पर ही जमा कर दिया।
विज्ञापन

बिजली चोरी कराने के आरोप में बीकेटी जीपीआरए के एसडीओ शैलेंद्र कुमार धुसिया और जेई अरविंद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी बनाई गई है। जबकि 5 दिन पहले ही बालाघाट की एसडीओ और जेई को अपार्टमेंट के फ्लैट में बिजली चोरी कराने के मामले में निलंबित किया जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ रेजीडेंसी खंड के जोशी टोला, बिरहाना, हरीनगर, दुगांवा में बिजली चोर अतिरिक्त केबल डालकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। रेजीडेंसी खंड में एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि कार्रवाई में 35 उपभोक्ता बिजली चोरी करते मिले। मीटर बाईपास कर भी बिजली चोरी हो रही थी, ऐसे 6 लोग पकड़े गए। वहीं सीधे कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए पांच लोेग पकड़े गए। कुल 48 किलोवॉट की बिजली चोरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed