फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   screening case of workers more than 50 years of age

50 वर्ष से ज्यादा उम्र वाले कर्मियों की स्क्रीनिंग का मामला : सेवानिवृत्ति देने की रिपोर्ट तलब

Fri, 07 Jun 2019 11:37 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 07 Jun 2019 11:37 AM IST
विज्ञापन
screening case of workers more than 50 years of age
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन के सभी विभागों से कर्मचारियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़ी कार्यवाही की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर 50 वर्ष से अधिक सेवा वाले सरकारी कर्मचारियों की स्क्रीनिंग की शुरुआत की गई थी। इसमें कर्मचारियों के कामकाज की समीक्षा करने के बाद अक्षम कर्मियों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की कार्रवाई तेजी से की गई। कुछ विभागों ने कार्रवाई कर रिपोर्ट शासन को भेजी पर कई ने निर्देश पर औपचारिकता निभाई और ठोस पहल नहीं की।


मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव के जरिए समस्त अपर प्रमुख सचिवों, प्रमुख सचिवों व सचिवों से इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है। अफसरों से पूछा गया है कि उन्होंने अपने नियंत्रण वाले विभागों में अनिवार्य सेवानिवृत्ति को लेकर क्या कार्यवाही की है। अब तक कितने लोगों की अनिवार्य सेवानिवृत्ति की गई है। मुख्यमंत्री के आदेश पर विभागों में कार्यवाही को लेकर के फिर सक्रियता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed