फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Screams of patients not listening to BJP government: Akhilesh Yadav

भाजपा सरकार को नहीं सुनाई दे रही मरीजों की चीखें : अखिलेश यादव

Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 26 May 2021 11:28 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार महज कुर्सी की चाहत में भाजपा सरकार गरीबों व अस्पतालों में तड़प रहे मरीजों की जिंदगी बचाने चीख नहीं सुन रही है।

विज्ञापन
Screams of patients not listening to BJP government: Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार को अस्पतालों में तड़प रहे मरीजों की चीत्कार नहीं सुनाई दे रही है। सत्ता के काले चश्मे से शायद भाजपा नेतृत्व को कफन के बिना दफन लाशें नहीं दिखती हैं। महज कुर्सी की चाहत में भाजपा सरकार गरीबों व अस्पतालों में तड़प रहे मरीजों की जिंदगी बचाने चीख नहीं सुन रही है। मुख्यमंत्री जिलों का दौरा कर कोरोना संक्रमण और ब्लैक फंगस पर नियंत्रण के दावे कर रहे हैं जबकि जमीनी हकीकत बहुत दर्दनाक है। लखनऊ और खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले गोरखपुर में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है।

विज्ञापन


अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जनपद के सरदारनगर ब्लॉक के गौनर गांव में ढाई महीने में 100 से ज्यादा मौतें हो गईं। ब्रह्मपुर ब्लॉक के राजधानी गांव में एक महीने में 50 से ज्यादा लोगों की जानें गई। रुद्रपुर, देवरिया के बैदा गांव में एक महीने में 20 और बलिया के सोहांव गांव में एक महीने में 42 मौतें हुई हैं।
विज्ञापन


इसी तरह लखनऊ के चिनहट ब्लॉक के गांव जुगौरा में इसी माह 50 लोगों की मौत हो गई। गोसाईगंज क्षेत्र के यूसुफनगर बगियामऊ गांव में पिछले डेढ़ महीने में 20 से अधिक मौतें हुई, जिसमें 14 मौतें कोविड से हुईं। प्रशासन से गुहार के बावजूद स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची। संक्रमण से रक्षा कवच के रूप में टीकाकरण का बड़ा ढोल पीटा जा रहा है जबकि अभी तक 130 दिन में 35 लाख को दूसरी डोज भी नहीं लग पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed