फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools opened after notice, children showed enthusiasm in summer camp

Lucknow News: नोटिस के बाद खुले स्कूल, समरकैंप में दिखाया बच्चों ने जोश

Fri, 23 May 2025 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Schools opened after notice, children showed enthusiasm in summer camp
लखनऊ। समर कैंप की शुरुआत के पहले दिन बुधवार को बंद मिले काकोरी ब्लॉक के पांचों उच्च प्राथमिक विद्यालय नोटिस जारी होते ही बृहस्पतिवार को खुल गए। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानाध्यापकों को फटकार लगाई गई। वहीं, अनुदेशक व शिक्षामित्र से जवाब मांगा गया है। दूसरे दिन बृहस्पतिवार को शिक्षामित्र व अनुदेशक समय से स्कूल पहुंचे और सुबह 7:30 से 10:30 बजे तक समर कैंप का आयोजन किया गया। बच्चों ने गीत-संगीत के साथ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बंद मिले स्कूलों में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायं अलीपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरगामऊ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सलेमपुर पतौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहरामऊ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ा गांव थे। इनमें समर कैंप का आयोजन न होने से नाराज बीईओ राम मूर्ति यादव ने अनुदेशक व शिक्षामित्रों शिवकुमार, दिलीप कुमार, कविता वर्मा, प्रतिभा यादव, कोमल कुमारी, माया देवी, विक्रम प्रसाद, कुसुम गौतम, देवी दयाल, देशराज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed