फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   school going girl died in accident in lucknow

साइकिल से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, पिता के साथ स्कूल जा रही बच्ची की मौत

Wed, 03 May 2017 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 03 May 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
school going girl died in accident in lucknow
लखनऊ में सड़क हादसा

लखनऊ में एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से स्कूल जा रही मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना आलमबाग के होमगार्ड मुख्यालय के सामने की है। जानकारी के मुताबिक कैलाशपुरी निवासी दीपू अपनी बेटी तनुश्री को साइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहा था। साइकिल के आगे दीपू ने बेटे को बैठा रखा था जबक‌ि बेटी पीछे कैर‌ियर पर बैठी थी।

विज्ञापन


इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से दीपू और बेटा छिटकर दूर जा गिरे जबक‌ि बेटी ट्रक के पह‌िए के नीचे आ जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था।

घटना से नाराज़ लोगों ने होमगार्ड मुख्यालय के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed