{"_id":"59083e0a4f1c1bd73a442e81","slug":"school-going-girl-died-in-accident-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, पिता के साथ स्कूल जा रही बच्ची की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइकिल से टकराया तेज रफ्तार ट्रक, पिता के साथ स्कूल जा रही बच्ची की मौत
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 03 May 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में सड़क हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में एक ट्रक ड्राइवर की लापरवाही से स्कूल जा रही मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना आलमबाग के होमगार्ड मुख्यालय के सामने की है। जानकारी के मुताबिक कैलाशपुरी निवासी दीपू अपनी बेटी तनुश्री को साइकिल से स्कूल छोड़ने जा रहा था। साइकिल के आगे दीपू ने बेटे को बैठा रखा था जबकि बेटी पीछे कैरियर पर बैठी थी।
विज्ञापन
इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर से दीपू और बेटा छिटकर दूर जा गिरे जबकि बेटी ट्रक के पहिए के नीचे आ जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक ट्रक ड्राइवर नशे में धुत था।
घटना से नाराज़ लोगों ने होमगार्ड मुख्यालय के सामने सड़क जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर अधिकारियों को बुलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन