फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Scheduled caste students attacked in BBAU

Lucknow News: बीबीएयू में अनुसूचित जाति के छात्रों पर हमला

Fri, 07 Feb 2025 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 07 Feb 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste students attacked in BBAU
बीबीएयू में अनुसूचित जाति के छात्रों पर हमला
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बृहस्पतिवार को अराजकतत्वों ने घुसकर अनुसूचित जाति के छात्रों से मारपीट की। पीड़ित छात्रों ने प्रशासनिक भवन में शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्र ने आशियाना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

बीबीएयू में सुबह करीब 10 बजे अनुसूचित जाति के कुछ छात्र गौतमबुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय के पास खड़े थे। तभी विवि के दूसरे छात्र कुछ बाहरी छात्रों के साथ आकर मारपीट शुरू कर दिए। सभी ने पीड़ित छात्रों को हाथ, पैर और बेल्ट से पीटा। इस दौरान सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। मारपीट में आलोक राव, आशुतोष, गुरु, वात्सल्य और राहुल चोटिल हो गए।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि विवि प्रशासन बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक नहीं लगा पा रहा है। आए दिन बाहरी छात्र विवि के भीतर आकर मारपीट कर रहे हैं। बीबीएयू की प्रवक्ता डॉ. रचना गंगवार का कहना है कि इस संबंध में शिकायत मिली है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड जांच कर रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed