फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   savitri bai fule on setting constitution copy on fire.

संविधान की प्रतियां जलाने वालों की अब तक गिरफ्तारी न होना साजिश: भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले

Mon, 13 Aug 2018 05:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Aug 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
savitri bai fule on setting constitution copy on fire.
बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले - फोटो : amar ujala

बहराइच से भाजपा सांसद सावित्री बाई फुले ने कुछ अराजक तत्वों द्वारा संविधान की प्रतियां जलाने पर कड़ी आपत्तिदर्ज की है। उन्होंने लखनऊ में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो बहुजन समाज के लोग एक मंच पर आकर विरोध करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दिल्ली में संसद भवन से थोड़ी दूर जंतर मंतर के पास कुछ लोगों ने संविधान की प्रतियां जला दी थीं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संविधान की प्रतियां जलाने वालों की अब तक गिरफ्तारी न होना एक साजिश लगती है। पहले कोई कहता है कि संविधान बदल देंगे। आरक्षण खत्म कर देंगे और अब संविधान का अपमान करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। ऐसा लगता है कि ये कोई साजिश है। जिसके तहत ऐसे लोगों को खुली छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावित्री बाई ने बसपा से लोकसभा चुनाव लड़ने के सवाल को टाल दिया। उन्होंने कहा कि अभी बहुजन समाज की जिम्मेदारी है कि वह संविधान व आरक्षण की रक्षा के लिए आगे आए। हम इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब चुनाव आएंगे तो पता चल जाएगा कि किस पार्टी से टिकट लेंगे और किसकी तरफ से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed