{"_id":"62417cbe2faee101c43aa129","slug":"satish-mahana-files-nomination-for-up-vidhansabha-speaker","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी विधानसभा अध्यक्ष चुनाव: सतीश महाना ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचित होना तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी विधानसभा अध्यक्ष चुनाव: सतीश महाना ने दाखिल किया नामांकन, निर्विरोध निर्वाचित होना तय
Mon, 28 Mar 2022 03:27 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 28 Mar 2022 03:27 PM IST
सार
यूपी विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना ने नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करने पहुंचे सतीश महाना।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस पद के लिए एक ही नामांकन हुआ है। अत: उनका निर्विरोध निर्वाचित होना तय है।
विज्ञापन
नामांकन करते समय उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोमवार को प्रदेश के विधायकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इसके बाद सतीश महाना ने नामांकन दाखिल किया। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव मंगलवार को दोपहर 3 बजे विधानसभा के मंडप में होगा।