फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojini Nagar's urban area will be free from waterlogging due to the project worth Rs 176 crore.

Lucknow News: 176 करोड़ की परियोजना से जलभराव मुक्त होगा सरोजनीनगर का शहरी क्षेत्र

Thu, 02 Apr 2026 02:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Sarojini Nagar's urban area will be free from waterlogging due to the project worth Rs 176 crore.
जलभराव।
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने इस बार बारिश से पहले विकास परियोजनाओं की सौगात देकर आमजन को बड़ी राहत दी है। सरोजनीनगर क्षेत्र की किला मोहम्मदी ड्रेन की रि-मॉडलिंग की 176 करोड़ रुपये लागत की परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इससे जलभराव से जूझने वाली वार्ड की करीब ढाई लाख की आबादी को राहत मिलेगी। इस प्रोजेक्ट के पास होने में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयास भी सराहनीय हैं।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इस योजना से करीब 35 किलोमीटर से अधिक शहरी क्षेत्र को जलभराव से राहत मिलेगी। इससे आशियाना, शारदा नगर, कानपुर रोड सहित 240 से अधिक गली-मोहल्लों को सीधा लाभ मिलेगा।वर्ष 1983 से 1986 के बीच निर्मित किला मोहम्मदी ड्रेन, पकरी पुल के पास से होते हुए सई नदी तक जाती है। करीब 40 वर्ष पुरानी यह ड्रेन अब जर्जर और संकरी हो चुकी है, जिसके कारण जल निकासी बाधित हो रही थी और क्षेत्रवासियों को भारी जलभराव का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

अर्बन फ्लड, जल प्लावन नियंत्रण एवं स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के अंतर्गत इस परियोजना में वीआईपी रोड से इठुरिया पुलिया तक 7.156 किमी नाले का पुनर्निर्माण किया जाएगा। साथ ही 3.415 किमी डायवर्टिंग ड्रेन के साथ कुल 10.571 किमी में आधुनिक आरसीसी ड्रेन का निर्माण विभिन्न क्षेत्रों की आवश्यकताओं के अनुसार किया जाएगा। परियोजना के तहत एयरपोर्ट क्षेत्र के आसपास नाले की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, कच्चे हिस्सों को आरसीसी में परिवर्तित किया जाएगा तथा ड्रेनेज सिस्टम को वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़ बनाया जाएगा, जिससे जल प्रवाह की गति भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि उन्होंने 23 अगस्त 2022 को सिटी मोंटेसरी स्कूल में आयोजित जल प्रबंधन विचार गोष्ठी में ही सरोजनीनगर को जलभराव से मुक्त करने का संकल्प लिया था। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने इस परियोजना को प्राथमिकता दी और लगातार अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए स्वयं इसकी मॉनिटरिंग की। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कई बार व्यक्तिगत रूप से मिलकर और नियमित फॉलो-अप कर इस परियोजना को स्वीकृति दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed