{"_id":"6c1f2880b41ae09e8541e5f6b3620352","slug":"sardar-ballabh-bhai-patel-statue-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के 'पटेल' पर कानपुर मेहरबान, यूपी वेस्ट नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के 'पटेल' पर कानपुर मेहरबान, यूपी वेस्ट नाखुश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 18 Feb 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए लोहा एकत्र करने में कानपुर क्षेत्र अव्वल व पश्चिमी क्षेत्र फिसड्डी रहा।
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लौह संग्रहण सहयोग समिति के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि 29 जिलों में शत-प्रतिशत पंचायतों से लोहा इकट्ठा किया गया
विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय में उन्होंने बताया कि ठंड और रैलियों की तैयारियों के बावजूद 10 फरवरी तक चले लौह संग्रह अभियान में 40 जिलों को श्रेष्ठ श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन
इनमें से 29 जिलों में शत-प्रतिशत पंचायतों में जाकर लोहा एकत्र किया गया है। श्रेष्ठ जनपदों में कानपुर क्षेत्र के फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर ग्रामीण, कानपुर देहात एवं औरैया, अवध के फैजाबाद, बाराबंकी, गोंडा, हरदोई, बहराइच, श्रावस्ती, लखनऊ एवं अबेडकरनगर हैं।
सबसे खराब श्रेणी में उन जिलों को रखा गया, जिनमें 80 प्रतिशत से कम लोहा इकट्ठा हुआ। ऐसे जिलों में अवध के रायबरेली, बुंदेलखण्ड के झांसी शामिल हैं।
मोदी की रैली में पांच लाख किसानों को लाने का लक्ष्य
भाजपा किसान मोर्चा ने दो मार्च को होने वाली नरेंद्र मोदी की विजय शंखनाद रैली में पांच लाख किसानों को लाने का लक्ष्य रखा है। रैली की तैयारियों के लिए 20 से 22 फरवरी तक सभी जिलों में बैठकें होंगी।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर सोमवार को किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजयपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में ये फैसले लिए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को शीघ्र ज्ञापन देगा।