सारा की व्हाट्सएप चैट से हुए कई बड़े खुलासे,पढ़िए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारा के भाई सिद्धार्थ ने बताया कि उसके कई दोस्तों ने व्हाट्सएप पर हुई बातचीत के रिकार्ड भेजे हैं। इन रिकॉर्ड से स्पष्ट है कि सारा और अमनमणि के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था।
सिद्धार्थ ने बताया कि एक दोस्त ने 20 जून के व्हाट्सएप के चैट रिकॉर्ड भेजे हैं। इसमें सारा ने लिखा है कि,‘टुडे आई कॉल्ड 1090 फॉर हिम।’दूसरे पोस्ट में लिखा है कि,‘ही मैरिड मी बट प्लेइंग विद माई लाइफ।’
जवाब में दोस्त ने जो लिखा उससे लगा कि सारा की शादी के बारे में उसे जानकारी नहीं थी। उसने लिखा,‘यू मैरिड ओ गॉड।’जवाब में सारा ने लिखा,‘या,ही इज अ बिग...।’ इस पर दोस्त ने लिखा,‘यू शुड कम्प्लेन यार।’कुछ दोस्तों ने सारा की सहेलियों के साथ डांस करते हुए वीडियो भी पोस्ट की है।
दुल्हन बनकर भी डोली में नहीं अर्थी में विदा हुई सारा
सारा के परिवार के सदस्यों का कहना है कि वह दुल्हन बनने के बाद भी घर से डोली में विदा नहीं हुई। कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि उसे अर्थी में ले जाया गया।
सिद्धार्थ ने कहा कि सारा एक सुशील बहू और एक अच्छी पत्नी बनकर ससुराल में रहना चाहती थी लेकिन अमरमणि उसे अपनाने को तैयार नहीं था। यही वजह थी कि वह अमनमणि के जुल्म घुट-घुटकर सहती रही।
उसने अपनी कई सहेलियों को अमनमणि की प्रताड़ना के बारे में जानकारी दी थी। 20 जून 2014 को उसने वीमेन पॉवर लाइन 1090 में अमनमणि की शिकायत भी की थी। सिद्धार्थ ने कहा कि सारा के पुराने मोबाइल फोन और लैपटॉप खंगाले जा रहे हैं। उसके एक दोस्त ने व्हाट्सएप पर हुई चैट के रिकार्ड भेजे हैं जिसमें वह अमनमणि पर पिटाई का आरोप लगा रही है।
दोबारा पोस्टमार्टम न कराने का मलाल
सारा का दोबारा पोस्टमार्टम न कराने को अब उसकी मां सीमा बहुत बड़ी भूल मान रही हैं। उन्होंने कहा कि फीरोजाबाद में सड़क हादसे में मौत की खबर मिली तो वह सुध-बुध खो बैठीं।
बेटी की लाश देखी तो टूट गई। सपने बिखर गए। उस वक्त जो समझ आया, वही किया। कुछ लोगों ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी तो डीएम को पत्र लिखकर इसकी मांग भी की।लेकिन मानसिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि कुछ निर्णय लिया जा सके इसलिए इस अहम बात को नजरअंदाज कर दिया।
सीमा कहती हैं कि सारा के शव की फोटो में उसके शरीर पर लगी चोटें और अमनमणि से हुए पुराने झगड़ों के बारे में गहराई से सोचने के बाद उन्हें अपनी गलती का अहसास हो रहा है। अगर दोबारा पोस्टमार्टम करा लिया जाता तो शायद सारा की मौत का सच जानने के लिए इतना भटकना नहीं पड़ता।
अमनमणि के फोन की पड़ताल की मांग
सारा के भाई सिद्धार्थ ने अमनमणि त्रिपाठी के मोबाइल फोन की पड़ताल कराने की मांग की है। उसने फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे पर भी सवाल उठाया है।
सिद्धार्थ ने कहा कि अमनमणि और सारा लखनऊ से दिल्ली और फिर चंडीगढ़ होते हुए लेह-लद्दाख जाने वाले थे। अमनमणि के पास कई एसयूवी हैं और अक्सर वह उनसे ही चलता है लेकिन इतने लंबे सफर के लिए उसने छोटी गाड़ी क्यों ली?
सिद्धार्थ ने कहा कि अमनमणि की कार के साथ कथित हादसा फीरोजाबाद में ही क्यों हुआ? जवाब भी खुद ही दिया। कहा, ‘फिरोजाबाद में उसके अपने लोग हैं। यहां सारा की हत्या को हादसे की कहानी में ढाला जा सकता था।
अगर हादसा दिल्ली,चंडीगढ़ या लेह-लद्दाख में होता तो अमनमणि के लिए मैनेजमेंट मुश्किल होता इसलिए फीरोजाबाद को चुना गया।’
सिद्धार्थ ने अमनमणि के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की छानबीन की मांग की है। उसने कहा कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से काफी कुछ पता चल सकता है।