फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Singh, Sanjay Seth and Surendra Nagar supporters joins BJP

यूपी: संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और संजय सिंह के समर्थक भाजपा में शामिल

Mon, 19 Aug 2019 02:26 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 19 Aug 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Singh, Sanjay Seth and Surendra Nagar supporters joins BJP
भाजपा झंडा - फोटो : Social Media (File Photo)

सपा छोड़कर भाजपा में आए पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सेठ, सुरेंद्र नागर और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए पूर्व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह के समर्थकों ने रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संजय सेठ, सुरेन्द्र नागर, संजय सिंह और उनकी पत्नी अमिता सिंह का भाजपा में पुन: स्वागत किया। साथ ही उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव बोले, 'हत्या प्रदेश' बन गया है यूपी, लगातार हो रही हैं हत्याएं
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीतिक व्यापार नहीं करती बल्कि राजनीतिक मिशन के लिए काम करती है। गरीब की सेवा करना और देश का सम्मान बढ़ाना ही कार्यकर्ताओं का एक मात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य दलों की अपेक्षा अलग पार्टी है, पार्टी के नेताओं की सोच भी अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे नेता हैं जिनका जीवन राष्ट्र और गरीब के लिए समर्पित है। मोदी और शाह ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की सोच से जम्मू-कश्मीर से 370 और 35ए का कलंक समाप्त किया है। इससे प्रभावित होकर ही संजय सेठ, सुरेन्द्र नागर, संजय सिंह, नीरज शेखर और अमिता सिंह भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग त्याग कर भाजपा में आए हैं, ऐसे तपस्वी लोग कहां मिलेंगे।

इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने संजय सेठ, सुरेन्द्र नागर और संजय सिंह के समर्थकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। संजय सिंह के समर्थक अमेठी स्थित भेटवा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश तिवारी ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर महामंत्री गोविंद शुक्ला, मनीष दीक्षित, हीरो वाजपेयी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed