अयोध्या में होने वाली उद्घव ठाकरे की सभा कैंसिल, सरयू आरती में होंगे शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा से एक दिन पहले होने वाली शिवसेना प्रमुख उद्घ ठाकरे की सभा कैंसिल हो गई है। प्रशासन को उद्घव की यात्रा के सम्बंध में भेजे गए कार्यक्रम में जनसभा का उल्लेख नहीं है। इस पर शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत का कहना है कि उद्घव 24 नवंबर को अयोध्या आकर संतों का आशीर्वाद लेंगे और शाम को सरयू जी की आरती में शामिल होंगे।
दरअसल, शिवसेना 24 नवंबर को अयोध्या में महंत नृत्य गोपालदास की अध्यक्षता में एक जनसभा करना चाहती थी और इसके लिए भूमि पूजन भी किया जा चुका था।
इसके पहले बुधवार को अयोध्या में मीडिया से बातचीत में संजय राउत ने कहा था कि बाबरी विध्वंस के 25 साल बाद यूपी में भाजपा की सरकार बनी है। अब मंदिर बनना ही चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े राज्य में कानून-व्यवस्था संभालना बड़ी बात है। हम राम मंदिर के लिए यहां हैं और अब मंदिर निर्माण को कोई रोक नहीं सकता।
महंत बोले नहीं करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता
खबर है कि महंत नृत्यगोपालदास ने उद्धव ठाकरे के कार्यक्रम की अध्यक्षता करने से मना कर दिया। इससे शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है। महंत ने कहा है कि जब शिवसेना का कोई सदस्य उनसे मिला ही नहीं तो ऐसे में अध्यक्षता का प्रश्न ही नहीं उठता।
उनका यह भी कहना है कि अगर ऐसा कुछ था तो शिवसेना को पहले बात करनी चाहिए थी। गौरतलब है कि शिवसेना ने 24 नवंबर को आशीर्वाद समारोह में महंत नृत्यगोपाल दास से अध्यक्षता करवाने का दावा किया है। अब कहा जा रहा है कि शिवसेना भाजपा के तेज-तर्रार नेता विनय कटियार के संपर्क में है।