फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Gandhi started politics in Amethi om advice of N D Tiwari.

Flash back: एनडी तिवारी के कहने पर संजय गांधी ने अमेठी से शुरू की थी राजनीति, पढ़ें- एक रोचक वाकया

Sat, 20 Apr 2024 12:10 PM IST
ishwar ashish इरफान गाजी, अमर उजाला, अमेठी
इरफान गाजी, अमर उजाला, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 20 Apr 2024 12:10 PM IST
सार

गांधी परिवार के सबसे पहले शख्स संजय गांधी ही थे जिन्होंने अमेठी में चुनावी दस्तक दी थी। तब उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और एनडी तिवारी यहां के मुख्यमंत्री थे।

विज्ञापन
Sanjay Gandhi started politics in Amethi om advice of N D Tiwari.
अमेठी में संजय गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संजय गांधी ने अमेठी से अपनी राजनीतिक पारी यूं ही नहीं शुरू की थी, बल्कि उन्होंने तब के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी से सलाह ली थी। उनके मशविरे के बाद अमेठी को राजनीति का मैदान बनाया था। संजय गांधी के करीबी रहे महेंद्र तिवारी कहते हैं कि अमेठी में गांधी परिवार के सबसे पहले शख्स संजय गांधी ही हैं, जिन्होंने सबसे पहले अमेठी में दस्तक दिया था। वह कहते हैं कि 1976 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। एनडी तिवारी यहां के मुख्यमंत्री थे।

विज्ञापन


संजय गांधी ने राजनीति में कदम रखने का मन बनाया। उस वक्त उन्होंने बाकायदा एनडी तिवारी से सलाह ली। उनसे कहा था कि आप उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े जिले का नाम बताएं। जहां से वह राजनीति शुरू कर विकास के काम कराएं और उसी जिले को अपना राजनैतिक घराना बनाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में पहले चरण में 60.59 प्रतिशत मतदान, 2019 के मुकाबले 5.9 फीसदी कम हुई वोटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहले दौर की अधिकांश सीटों पर एनडीए बनाम इंडिया, 'सेंधमारी' से दिलचस्प हुआ मुकाबला


वह कहते हैं कि इसके बाद उन्हें अमेठी में सक्रिय होने की सलाह दी गई थी। जिसके बाद उन्होंने अमेठी में अपना डेरा डाला। इसके बाद अमेठी में राजनैतिक शुरूआत के लिए उन्होंने सबसे पहले यहां के युवाओं की टीम खड़ी की। खास तौर से उन्होंने स्पोर्टस मैन युवाओं को अपने साथ जोड़ा। यहां से संजय गांधी ने युवाओं को अपने साथ लेकर एक टीम तैयार की।  

1976 में श्रमदान से हुई थी शुरुआत
जानकार बताते हैं कि जब संजय गांधी ने अमेठी में अपनी पैठ बनाने की शुरूआत की। तब युवाओं की टीम खड़ी करने के बाद कई समाजसेवा के बड़े काम भी किए। उन्होंने श्रमदान किया, कई जनहित के काम कराए थे। युवाओं को लेकर शिविर भी आयोजित कराए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed