फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi youth brigade leader arrest in lucknow

सपा नेता की कार में मिला अवैध पिस्टल और कारतूस, गिरफ्तार

Mon, 12 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 12 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
samajwadi youth brigade leader arrest in lucknow
इन्हीं की कार से ‌‌‌म‌िली अवैध ‌प‌िस्टल - फोटो : amar ujala

मड़ियांव थाना क्षेत्र में शनिवार रात बीयर की दुकान के पास सड़क पर कार खड़ी करके जाम लड़ा रहे दो युवकों को मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम ने टोका तो वे भिड़ गए। 

विज्ञापन


खुद को समाजवादी यूथ ब्रिगेड का गोंडा का जिलाध्यक्ष बताने वाले अंकित सोनी ने पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश की। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुई। अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार दोनों युवकों की कार सीज करने के साथ आपराधिक इतिहास तलाशा जा रहा है। 
विज्ञापन


एसओ मड़ियांव अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की पावर-9 पर तैनात एचसीपी सुरेश कुमार द्विवेदी, कांस्टेबल अरुण कुमार शर्मा, आसिफ अली व सुनील चंद्र की टीम ने रामराम बैंक चौकी इंचार्ज जगदीश प्रसाद पांडेय की मदद से शनिवार रात सचिवालय कॉलोनी रोड स्थित बीयर शॉप के पीछे घेराबंदी करके कार सवार अंकित सोनी व सत्यम सोनी को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में अवैध पिस्टल, मैगजीन व तीन कारतूस बरामद हुए। कार के दस्तावेज न दिखा सके। गोंडा के विंध्यवासिनी नगर निवासी अंकित व न्यू इंदिरा आवास कॉलोनी गरीबी पुरवा निवासी सत्यम सोनी को गिरफ्तार करके कार सीज कर दी गई।

सपा नेता ने की पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश

samajwadi youth brigade leader arrest in lucknow
डेमो

सूत्रों के मुताबिक, अंकित और सत्यम अपनी कार सड़क पर खड़ी करके बीयर पीने के साथ तेज आवाज में बातचीत कर रहे थे। इस बीच रास्ते से गुजरी मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की पॉवर-9 टीम ने कार पर गोंडा की नंबर प्लेट देखकर टोका।

अंकित ने खुद को समाजवादी यूथ ब्रिगेड गोंडा का जिलाध्यक्ष बताते हुए पुलिस को अर्दब में लेने की कोशिश के साथ विजिटिंग कार्ड दिखाए। उसके साथी सत्यम ने खुद को सर्राफ व सपा कार्यकर्ता बताया। इस बीच बात बिगड़ चुकी थी।

पुलिसकर्मियों ने कार की तलाशी ली। पिस्टल बरामद होते ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस टीम ने मोबाइल के एप से कार का नंबर डालकर छानबीन की। पता चला कि गाड़ी अंकित सोनी की ही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed