{"_id":"6b068c4c138deecc7f0b45cc","slug":"samajwadi-party-will-release-its-manifesto-tomorrow-november-26-on-constitution-day-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2027: संविधान दिवस पर कल घोषणा पत्र जारी करेगी सपा; केंद्र में होंगी महिलाएं, युवा और पीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2027: संविधान दिवस पर कल घोषणा पत्र जारी करेगी सपा; केंद्र में होंगी महिलाएं, युवा और पीडीए
Wed, 25 Nov 2026 01:11 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:11 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के दिन अपना घोषणा पत्र जारी करने का एलान किया है। घोषणा पत्र में महिला, युवा और पीडीए पर मुख्य रूप से जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी कल 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर यूपी चुनाव 2027 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। इसे 'जन-मन का मैनिफेस्टो' नाम दिया गया है। इसके साथ 'सत्ताईस का संकल्प: पीडीए का प्रणपत्र' का नारा जोड़ा गया है। बीते दिनों सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रेसवार्ता में कहा था कि सपा के घोषणा पत्र में महिला, युवा और पीडीए पर मुख्य रूप से फोकस किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन की देखरेख में तैयार किए जा रहे इस घोषणापत्र के ज़रिए सपा संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण की रक्षा को अपने अभियान के केंद्र में रखते हुए पीडीए महिलाओं, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा व सामाजिक न्याय से जुड़े वादे पेश करेगी, जिसके बाद अलग-अलग मंडलों और जिलों के लिए क्षेत्रीय घोषणापत्र भी लाए जाने की योजना है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी चुनाव 2027: दलित-मुस्लिम गठजोड़ की जमीन तलाशेंगे चंद्रशेखर-ओवैसी, लखनऊ में महारैली के जरिये दिखाएंगे ताकत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: 'हम भिखारी नहीं हैं', सपा की सीटों की घोषणा पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, गठबंधन पर उठे सवाल
चुनाव से काफी पहले इसे जारी करने का मकसद पार्टी को जमीनी स्तर पर जनता के बीच अपने मुद्दों को पहुंचाने के लिए पर्याप्त समय देना है, जबकि विस्तृत योजनाओं का खुलासा 26 नवंबर के लॉन्च के साथ ही होगा।
घोषणा पत्र लॉन्च के बाद संविधान मार्च का आयोजन
26 नवंबर को समाजवादी पार्टी अपने कार्यालय में पीडीए घोषणा पत्र लॉन्च करेगी। इस कार्यक्रम के बाद संविधान मार्च का आयोजन किया जाएगा जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शामिल होंगे।
मार्च नेहरू भवन स्थित गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर शुरू होगा। एनेक्सी होते हुए हजरतगंज स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ इसका समापन होगा। इसमें राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम संयोजक सांसद तनुज पुनिया ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रदेशभर के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
