{"_id":"607189948ebc3e592578ff2e","slug":"samajwadi-party-will-form-babasaheb-vahini-on-ambedkar-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर जयंती पर ‘बाबा साहेब वाहिनी’ का गठन करेगी समाजवादी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकर जयंती पर ‘बाबा साहेब वाहिनी’ का गठन करेगी समाजवादी पार्टी
Sat, 10 Apr 2021 04:51 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Apr 2021 04:51 PM IST
सार
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर ‘बाबा साहेब वाहिनी’ के गठन का एलान किया है।
- इसके पहले अखिलेश यादव ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर दलित दीवाली मनाने का ऐलान किया था।
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम का समय बचा है। इसके साथ ही प्रदेश में दलित वोटों को लेकर रस्सकसी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अंबेडकर जयंती के अवसर पर ‘बाबा साहेब वाहिनी’ के गठन का एलान किया है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों को सक्रिय कर असमानता-अन्याय को दूर करने व सामाजिक न्याय के समतामूलक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हम उनकी जयंती पर जिला, प्रदेश व देश के स्तर पर सपा की ‘बाबा साहेब वाहिनी’ के गठन का संकल्प लेते हैं।
विज्ञापन
संविधान निर्माता आ. बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के विचारों को सक्रिय कर असमानता-अन्याय को दूर करने व सामाजिक न्याय के समतामूलक लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हम उनकी जयंती पर जिला, प्रदेश व देश के स्तर पर सपा की ‘बाबा साहेब वाहिनी’ के गठन का संकल्प लेते हैं।#बाबा_साहेब_वाहिनी
विज्ञापन विज्ञापन— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 10, 2021
बता दें कि इसके पहले अखिलेश यादव ने 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर दलित दीवाली मनाने का ऐलान किया था।
उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि भाजपा के राजनीतिक अमावस्या के काल में वो संविधान खतरे में है, जिससे बाबासाहेब ने स्वतंत्र भारत को नयी रोशनी दी थी इसलिए डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती, 14 अप्रैल को समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश, देश व विदेश में ‘दलित दीवाली’ मनाने का आह्वान करती है।