{"_id":"589abc884f1c1b8652379f4b","slug":"samajwadi-party-will-complain-against-pm-modi-to-election-commission","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" चुनाव आयोग से मोदी की शिकायत करेगी सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव आयोग से मोदी की शिकायत करेगी सपा
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Feb 2017 03:34 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
सपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तथ्यहीन बातें करने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करने का फैसला किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि यूपी की कानून-व्यवस्था को लेकर मोदी गलत तस्वीर पेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इतने बड़े पद पर बैठे व्यक्ति को तथ्यों से परे जाकर बोलना शोभा नहीं देता। चौधरी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हाल ही प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में कहा था कि शाम होते ही यूपी में बहू-बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करतीं।
विज्ञापन
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक विभिन्न अपराधों में यूपी का देश में 19-20वां नंबर है, पर मोदी इस लिहाज से यूपी को पहले-दूसरे नंबर पर रखकर मतदाताओं के बीच भ्रम फैला रहे हैं। यह यूपी को बदनाम करने की साजिश है।
विज्ञापन
Trending Videos
मायावती पर भी लगाया आरोप
मायावती
- फोटो : SELF
चौधरी ने कहा कि भाजपा यूपी में सरकार बनने पर वधशालाएं बंद कराने की बात कह रही है, जबकि स्लॉटर हाउस मालिकों को निर्यात के लिए लाइसेंस केंद्र की भाजपा सरकार ही दे रही है।
ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दे उठाकर भाजपा वोटों का धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण करने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी यूपी को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप लगाया।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव के जातिगत आधार पर आरक्षण को गलत बताने वाले बयान से सपा ने पल्ला झाड़ लिया है। चौधरी ने कहा कि इस मामले में सपा की नीति साफ है। सपा सामाजिक आधार पर आरक्षण का समर्थन करती है, आर्थिक आधार पर आरक्षण का समर्थन नहीं करती।