{"_id":"581cfa2b4f1c1b232f435e4b","slug":"samajwadi-party-silver-jubliee-celebration","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल के शक्ति प्रदर्शन में बर्खास्त नेता रहेंगे मंच से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल के शक्ति प्रदर्शन में बर्खास्त नेता रहेंगे मंच से दूर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Nov 2016 02:44 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समाजवादी विकास रथयात्रा के एक दिन बाद ही सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शनिवार को रजत जयंती समारोह के बहाने शक्ति प्रदर्शन करेंगे। स्थापना के 25वें साल में प्रवेश कर रही समाजवादी पार्टी के इस समारोह के लिए पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव समेत कई दिग्गज नेता शुक्रवार देर रात ही लखनऊ पहुंच गए।
विज्ञापन
जनेश्वर मिश्र पार्क में होने वाले इस समारोह से बर्खास्त युवा नेताओं को किनारे रखा जाएगा। उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा की जगह मंच पर जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
शिवपाल ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस समारोह में शिरकत करेंगे। एक दिन पहले ही अखिलेश के शक्ति प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें रजत जयंती समारोह पर टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
बर्खास्त नेताओं को शिवपाल का एसएमएस
बर्खास्त नेताओं का कहना है कि उन्हें शिवपाल ने एसएमएस कर समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया है। एमएलसी संजय लाठर ने कहा, एसएमएस के बाद हम सम्मेलन में जरूर जाएंगे।