{"_id":"5ce18a90bdec22077a42844e","slug":"samajwadi-party-representatives-complains-to-election-commission-for-irregularities","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की मतदान में धांधली की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की मतदान में धांधली की शिकायत
Sun, 19 May 2019 10:28 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sun, 19 May 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : एएनआई
सपा ने चुनाव आयोग से सातवें चरण के मतदान में सत्ताधारी दल के दबाव में धांधली का आरोप लगाया है। यह भी कहा कि साइकिल वाला बटन दबाने पर भी वीवीपैट पर कमल फूल के निशान की पर्ची निकली। इसके अलावा गोरखपुर और वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होने की जानकारी दी। तत्काल कार्रवाई किए जाने का आयोग से अनुरोध भी किया।
सपा के एमएलसी आनंद भदौरिया और उदयवीर सिंह ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को 16 मई को पत्र लिखकर गोरखपुर और वाराणसी में भाजपा के पक्ष में सपा नेताओं पर प्रशासनिक दबाव बनाने की जानकारी दी थी, पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 18 व 19 मई को भी गोरखपुर में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न जारी रहा।
गोरखपुर और वाराणसी लोकसभा क्षेत्रों समेत महराजगंज, बलिया, कुशीनगर राबर्ट्सगंज, चंदौली और मिर्जापुर में सुबह से ही सैकड़ों ईवीएम के खराब होने से मतदाता परेशान रहे। चंदौली में भाजपाइयों ने सपा समर्थकों पर हमला किया।

Trending Videos
वहां की विधानसभा मुगलसराय में अल्पसंख्यक मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से वंचित किया गया। चंदौली में अनुसूचित जन जाति के मतदाताओं की अंगुलियों पर जबरन भाजपा के अराजक तत्वों ने स्याही लगा दी गई। सपा प्रत्याशी ने 18 मई की शाम को ही शिकायत दर्ज कराई थी, पर इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया।
राबर्ट्सगंज में पीठीसीन अधिकारियों के पास मतदाता सूचियों में बहुत से मतदाताओं के नाम पर डिलिटेड की मुहर लगी पाई गई। अन्य क्षेत्रों में भी इसी तरह की गड़बड़ियों की शिकायत की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि वाराणसी के कैंट क्षेत्र में साइकिल का बटन दबाने पर भी कमल निशान की वीवीपैट निकल रही थीं। निर्वाचन अधिकारी से इस संबंध में तत्काल कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया।