फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party president Akhilesh Yadav attacked on up Yogi government

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा-पुलिस विपक्षियों को फंसाने में जुटी, अपराधियों को छूट

Tue, 02 Jun 2020 11:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jun 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party president Akhilesh Yadav attacked on up Yogi government
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि लॉकडाउन हो या अनलॉक भाजपा राज में अपराधियों को खुली छूट मिली है। पुलिस कानून व्यवस्था संभालने के बजाय सत्ताधारियों के इशारे पर विपक्षियों को झूठे केसों में फंसाने में व्यस्त है। 
विज्ञापन


हर ओर अव्यवस्था और अराजकता है। कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही हो या फिर गरीबों, मजबूर श्रमिकों तथा सामान्य जन की सुरक्षा की बात हो। सरकार असहाय, पंगु और परिणाम शून्य है। किसान व मजदूर बेहाल हैं ।
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने मंगलवार को यहां आरोप लगाया कि प्रदेश में खूनी खेल चरम पर है और पुलिस तथा प्रशासन मौन धारण किए हुए है। समाजवादी सरकार ने अपराध नियंत्रण की जो आधुनिकतम व्यवस्थाएं की थी उसे भाजपा सरकार ने ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का आधुनिकीकरण रोक दिया। आम आदमी की सुरक्षा का कोई पुरसाहाल नहीं है। लॉकडाउन हटने के बाद से एक ही दिन में अलीगढ़ में एलआईसी के दफ्तर के सामने दिन दहाड़े कैश वैन से 22.70 रुपये लूट लिए गए। 

गाजियाबाद में आईएएस अधिकारी रानी नागर पर जानलेवा हमला हुआ। फतेहपुर में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भदोही के इब्राहिमपुर में अपराधियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। 

बाराबंकी में एक महिला से क्लीनिक में दुष्कर्मी की घटना घटी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों का कोई पुरसाहाल नहीं है। क्रय केंद्र कागज पर चल रहे हैं। किसानों का गेहूं खरीदा नहीं जा रहा है।

गन्ना किसान भी मुसीबत से जूझ रहे हैं। चीनी मिलें उनका गन्ना नहीं ले रही हैं। बकाया भुगतान भी नहीं हो रहा है। सरकार किसानों के बजाय बैंकों व मिल मालिकों की मदद कर रही है। अन्नदाता का जितना अपमान भाजपा सरकार में हुआ उतना कभी नहीं हुआ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed