UP: डिंपल यादव ने स्वामी पर बोला हमला, कहा- वो चुनाव नहीं जीत पाए थे, सपा ने उन्हें एमएलसी बनाया
सपा में पीडीए की उपेक्षा के आरोपों का खंडन करते हुए सांसद डिंपल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि सपा ने उन्हें एमएलसी बनाया था वो चुनाव हार गए थे। सपा ने कभी भी पीडीए की उपेक्षा नहीं की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेतृत्व से नाराजगी और पीडीए की उपेक्षा का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और विधान परिषद सदस्य के पद से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को सपा नेता डिंपल यादव ने आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद विधानसभा चुनाव हार गए थे। सपा ने उन्हें विधान परिषद सदस्य बनाया है।
ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद ने सपा की प्राथमिक सदस्यता और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा, बोले- अपनी पार्टी के लिए काम करूंगा
ये भी पढ़ें - GBC 4.0: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बोले, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी का कायाकल्प कर दिया
वहीं, पार्टी में बगावत पर मैनपुरी से सांसद डिंपल ने कहा कि पल्लवी पटेल सपा से चुनाव जीती थीं। हम चाहते थे कि कृष्णा पटेल भी सपा में आ जाएं। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों) का पूरा सम्मान करती है।
वहीं, कांग्रेस से गठबंधन टूटने की संभावना पर कहा कि जब भी गठबंधन होगा बता दिया जाएगा।