फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party leaders meet to UP governor today.

Akhilesh Yadav: राज्यपाल से मिले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आजम खां सहित कई मुद्दों से कराया अवगत

Fri, 23 Sep 2022 07:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Sep 2022 07:39 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के विधायकों के साथ शुक्रवार को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की और कई मुद्दों से उनको अवगत कराया।

विज्ञापन
Samajwadi Party leaders meet to UP governor today.
राजभवन से निकलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला। कहा कि पूर्व मंत्री आजमखां पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। सपाइयों ने कहा राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर कहा कि सरकार आजम खां के प्रति बदले की भावना से काम करने के लिए सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। रामपुर में करीब करीब रोज ही उन पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं। उन्हें अपमानित करने का दुष्प्रयास किया जा रहा है। उनके विधायक बेटे तथा उनकी पूर्व सांसद पत्नी को भी प्रताड़ित करने की कोशिशें हो रही हैं।

विज्ञापन



Deepotsav Ayodhya 2022: दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने योजना तैयार, सात देशों की होगी रामलीला
विज्ञापन


Ayodhya Airport: अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए जबरन ली जाएगी 25 एकड़ जमीन, किसानों से नहीं बन सकी सहमति
विज्ञापन
विज्ञापन





जौहर विवि के जिस भवन से आलिया मदरसे की चोरी गई किताबों की बरामदगी दिखाई जा रही है, उसे कोविड काल में जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल रूप में प्रयोग किया जा रहा है। कहा कि वह दस बार विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। भाजपा सरकार बनने के साथ ही उनके खिलाफ साजिशें होने लगी हैं। जौहर विवि को भी ध्वस्त किए जाने की आशंका है। उन्होंने आजम खां को न्याय दिलाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विधायक शाहिद मंजूर, मनोज पारस, जियाउर्रहमान बर्क, नवाब जान, कमाल अख्तर आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed