फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party did not announce the names of Legislative Council candidates

UP: सपा ने विधान परिषद प्रत्याशियों पर नहीं खोले पत्ते, इन तीन बड़े नेताओं के नाम की चर्चा; एलान होना बाकी

Mon, 11 Mar 2024 07:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Mar 2024 07:49 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद प्रत्याशियों पर अभी तक पत्ते नहीं खोले हैं। विधान परिषद चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा, अपना दल (एस), रालोद की ओर से कुल मिलाकर नौ प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं, एक का इंतजार है।

विज्ञापन
Samajwadi Party did not announce the names of Legislative Council candidates
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने रविवार को भी विधान परिषद प्रत्याशियों को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले। जबकि, 11मार्च को नामांकन की अंतिम तिथि है। सपा तीन प्रत्याशियों को जिताने की स्थिति में है। सपा सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मंत्री बलराम यादव, पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली और पूर्व मंत्री किरन पाल कश्यप के नाम फाइनल किए गए हैं। 
विज्ञापन


जबकि, रविवार को नामांकन पत्र चार-पांच नेताओं के तैयार करवाए गए हैं। इनमें मैनपुरी के सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य का नाम भी शामिल है। जब अखिलेश यादव से सपा के विधान परिषद प्रत्याशियों के बारे में पूछा तो उन्होंने यह कहते हुए सवाल को टाल दिया कि सोमवार को पता चल जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक आलोक शाक्य लखनऊ बुलाए गए
सपा के जिलाध्यक्ष और तीन बार के पूर्व विधायक आलोक शाक्य को पार्टी हाईकमान ने लखनऊ बुला लिया है। उनके एमएलसी बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होने के चलते कार्यकर्ता भी असमंजस में रहे। अब सोमवार को नामांकन के दौरान ही स्थिति साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा केशव प्रसाद मौर्य के सहारे शाक्य मतदाताओं को लुभाने में अब तक कामयाब रही है। इसके बाद विधानसभा चुनाव में स्वामी प्रसाद मौर्य भी शाक्य का नेतृत्व सपा में करते नजर आए। लेकिन अब वह पार्टी से विदा ले चुके हैं। ऐसे में शाक्य मतदाताओं को लुभाने के लिए सपा को भी कहीं न कहीं शाक्य कार्ड की जरूरत है।

विधान परिषद चुनाव : नामांकन का आज आखिरी दिन
विधान परिषद चुनाव में सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा, अपना दल (एस), रालोद की ओर से कुल मिलाकर नौ प्रत्याशियों के नाम तय हो गए हैं, एक का इंतजार है। सपा की ओर से तीन प्रत्याशी उतारे जाने की संभावना है। ऐसे में फिलहाल विधान परिषद चुनाव निर्विरोध होने की उम्मीद है।

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, रामतीरथ सिंघल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और मोहित बेनीवाल सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे। अपना दल (एस) के प्रत्याशी एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के प्रत्याशी योगेश चौधरी भी नामांकन दाखिल करेंगे। 

 

भाजपा व सहयोगी दलों के प्रत्याशी सोमवार सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के नेतृत्व में नामांकन दाखिल करने विधान भवन जाएंगे।

सांविधानिक संस्थाओं पर किसका दबाव : अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरकार सांविधानिक संस्थाओं पर चुनाव से पहले किसका दबाव है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग से किसी अधिकारी का जाना पहली बार नहीं हुआ है। भाजपा की सरकार में ऐसा कई बार हुआ है। अखिलेश रविवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक के दौरान मीडिया से बात कर रहे थे।
 

उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली, शिक्षामित्रों का समायोजन और वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिलाना हमारे मुख्य मुद्दे हैं। सरकार में आने पर ये सभी वादे पूरे करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। संस्थानों में दाखिले नहीं हो रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है। पेपर लीक हो रहे हैं। सपा सरकार में प्राइमरी स्कूलों में गरम खाने की व्यवस्था शुरू हुई थी, जिसे इस सरकार ने रोक दिया। कहा, इस बार बेरोजगार और शिक्षक दोनों मिलकर भाजपा को हराएंगे।
 

पीएम की रैली पर अखिलेश ने कहा की आजमगढ़ और प्रदेश की जनता इस बार भाजपा को करारी शिकस्त देगी। संविधान के रक्षक एक तरफ और संविधान के भक्षक दूसरी तरफ होंगे। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के इंडिया गठबंधन से बाहर जाने के सवाल पर कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। अखिलेश ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव और समाजवादी सरकार में हुए कामों का ही भाजपा सरकार उद्घाटन कर रही है।

रणनीति बनाने के लिए मिला था कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
अखिलेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतने के लिए आगे की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल रविवार को उनसे मिलने आया था। हम सभी 80 सीटों पर हराने की रणनीति के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

सपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने ललित
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने राज्य कार्यकारिणी में हापुड़ निवासी ललित सिंह जाटव एडवोकेट को प्रदेश सदस्य नामित किया है। मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड में आगरा निवासी सत्यदेव यादव तथा सुल्तानपुर निवासी नवनीत कुमार यादव को प्रदेश सचिव नामित किया गया है। समाजवादी युवजन सभा में प्रयागराज निवासी हिमांशु सिंह को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed