फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party declared Sudhakar Singh its candidate for bypoll in Ghoshi.

घोसी उपचुनाव : पूर्व विधायक सुधाकर सिंह होंगे सपा प्रत्याशी, दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई थी सीट

Sun, 13 Aug 2023 08:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 13 Aug 2023 08:03 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
Samajwadi Party declared Sudhakar Singh its candidate for bypoll in Ghoshi.
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सपा ने घोसी (मऊ) विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह सीट सपा के टिकट पर जीते पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफे से खाली हुई है। यहां से अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में दारा सिंह चौहान का लड़ना तय माना जा रहा है। घोसी में मतदान 5 सितंबर और मतगणना 8 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविववार को घोसी सीट से प्रत्याशी घोषित करने से पहले प्रदेश कार्यालय पर वहां के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके कुछ ही देर बाद समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स एकाउंट के जरिये सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी दी गई। सुधाकर सिंह दो बार पहले भी विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन


वह वर्ष 1996 में नत्थूपुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। परिसीमन के बाद इस सीट का नाम बदलकर घोसी कर दिया गया। 2012 के चुनाव में भी सुधाकर सिंह यहां से जीते। वर्ष 2017 के चुनाव में सपा ने सुधाकर सिंह को एक बार फिर टिकट दिया, लेकिन इस बार भाजपा के प्रत्याशी फागू सिंह चौहान ने उन्हें शिकस्त दे दी। वर्ष 2020 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में भी सुधाकर सिंह को पराजय मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2022 के चुनाव में भाजपा छोड़कर सपा में आए तत्कालीन कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान को पार्टी ने यहां से लड़ाया। हाल ही में दारा सिंह चौहान अपनी विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र भाजपा में शामिल हो चुके हैं। हालांकि, भाजपा ने अभी तक उन्हें यहां से लड़ाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


सपा के लिए सीट बरकरार रखने की चुनौती
सपा के सामने घोसी सीट बरकरार रखने की चुनौती है। इस सीट पर राजभर मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। पिछली बार सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा के साथ थे, जबकि इस बार वह भाजपा के पाले में आ चुके हैं। दारा सिंह चौहान की नोनिया जाति के भी मतदाता यहां निर्णायक भूमिका में माने जाते हैं। सपा यह संदेश देने की पुरजोर कोशिश करेगी कि दारा सिंह चौहान और ओमप्रकाश राजभर के साथ छोड़ने के बावजूद वह यहां मजबूत है, जबकि भाजपा के लिए भी यह सीट प्रतिष्ठा से जुड़ी है। इससे यह भी पता चलेगा कि पूर्वांचल के इन दोनों कद्दावर नेताओं के साथ आने का भाजपा को कितना फायदा मिला।

बागेश्वर उपचुनाव में त्रिकोटी होंगी सपा प्रत्याशी
सपा ने उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा उप चुनाव में भगवती प्रसाद त्रिकोटी को समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed