फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man committed suicide after the death of his mother

मां की मौत से दुखी बेटे ने गोमती में लगाई छलांग, परिवार में दो मौतों से मचा कोहराम

Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide after the death of his mother
प्रतीकात्मक तस्वीर
मां की मौत से दुखी लखनऊ में गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के 1090 चौराहे के पास मंगलवार सुबह संजीव (28) निवासी आशियाना के रुचि खंड ने गोमती में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। संजीव की मां की कुछ घंटे पहले ही बीमारी की वजह से लोहिया अस्पताल में मौत हुई थी जिससे वह काफी दुखी था। पिता उत्तर प्रदेश पुलिस से आरक्षी पद से सेवानिवृत्त हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली सत्य प्रकाश के मुताबिक, आशियाना के रुचि खंड निवासी राम फेरन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद से 2010 में सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार में पत्नी शारदा एवं छह बेटे थे। सबसे छोटा बेटा संजीव चिनहट में टाटा मोटर्स में काम करता था।
विज्ञापन


रामफेरन के बेटे नीरज के मुताबिक, उसकी मां शारदा का काफी दिनों से लोहिया अस्पताल में किडनी का इलाज चल रहा था। सोमवार देर शाम उनकी मौत हो गई। उनका शव अस्पताल के मर्च्युरी में रख दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कोरोना जांच के बाद शव सुपुर्द करने की बात कही तो परिजन घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज के मुताबिक, देर रात संजीव भाइयों के साथ बैठा था। कुछ देर बाद उसने कहा कि वह मां को देखने लोहिया अस्पताल जा रहा है। वह मां की मौत से काफी दुखी था। भाइयों के मना करने के बाद भी वह बाइक से निकल गया। गोमती बैराज के पास गाड़ी खड़ी करके गोमती में कूद गया। पुलिस ने बताया, कोविड जांच के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं 12 घंटे के भीतर परिवार में दो मौतों से कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed