फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sachin Tendulkar and Brain Lara will play in tournaments in Lucknow.

Ekana Stadium: ...तो इकाना स्टेडियम में गूंजेगा सचिन... सचिन, ब्रायन लारा के पुल-कट का भी लुत्फ उठा सकेंगे लखऊ के क्रिकेट प्रेमी

Wed, 20 Jul 2022 12:47 PM IST
ishwar ashish अनुराग बाजपेई, अमर उजाला, लखनऊ
अनुराग बाजपेई, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 20 Jul 2022 12:47 PM IST
सार

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सितंबर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और लीजेंड्स लीग क्रिकेट का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा के साथ कई पूर्व स्टार खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन
Sachin Tendulkar and Brain Lara will play in tournaments in Lucknow.
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सचिन... सचिन... दुनिया भर के स्टेडियम में सुनाई देने वाला क्रिकेट प्रेमियों का यह शोर जल्द इकाना स्टेडियम में भी सुनाई देगा। इतना ही नहीं लोग वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ब्रायन लारा के कट और पुल पर भी प्यार लुटाते दिखेंगे। ऐसा संभव होगा शहर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (सात मैच) और लीजेंड्स लीग क्रिकेट (पांच मैच) के आयोजन से। इसके लिए इकाना क्रिकेट स्टेडियम में सितंबर के महीने में दुनिया भर के दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा लगेगा।

विज्ञापन


दोनों टूर्नामेंट में क्रिकेट को अलविदा कहने वाले पूर्व खिलाड़ी चौके-छक्के जड़ने के साथ विकेट चटकाते नजर आएंगे। आयोजनों के संबंध में जिला प्रशासन के साथ एक-दो दिन में बैठक होगी, जिसमें प्रतियोगिताओं को अमली जामा पहनाया जाएगा।
विज्ञापन


छह से 16 सितंबर के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज
सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से होने वाली रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत इकाना में छह से 16 सितंबर के बीच सात लीग चरण के मुकाबले होंगे। इसमें मेजबान और गत विजेता भारत के अलावा उपविजेता श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के रिटायर हो चुके क्रिकेटर जलवा बिखेरेंगे। टी-20 फॉरमेट वाले इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, यूसुफ पठान, मो. कैफ जैसे खिलाड़ियों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, भाग लेने वाली अन्य टीमों की बात की जाए तो वेस्टइंडीज से ब्रायन लारा, श्रीलंका से तिलकरत्ने दिलशान, ऑस्ट्रेलिया से ब्रेट ली, दक्षिण अफ्रीका से जोंडी रोड्स, बांग्लादेश से खालिद मसूद, इंग्लैंड से केविन पीटरसन जैसे दिग्गज अपनी टीमों की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मुकाबले 17 से 28 सितंबर के बीच
इस लीग को वेटरन क्रिकेटरों का आईपीएल बोला जाए तो गलत न होगा। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का एक पूल बनाकर चार टीमों में बांटकर मुकाबला करवाने की योजना है। इसके पांच लीग मैच 17 से 28 सितंबर तक इकाना स्टेडियम में ही खेले जाएंगे। इस सीरीज का आखिरी आयोजन इस वर्ष जनवरी में ओमान में किया गया था। उसे आधार माना जाए तो लीग में भारत की ओर से मो. कैफ, इरफान पठान, बद्रीनाथ, रजत भाटिया, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

पाकिस्तान के खिलाड़ियों को दोनों टूर्नामेंट में नो एंट्री

वेटरन वर्ल्ड क्रिकेट के इन दो आयोजनों में पाकिस्तान के खिलाड़ी नहीं दिखेंगे। हालांकि, ओमान में हुए लीजेंड्स लीग में पाक खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इकाना स्टेडियम प्रबंधन की माने तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों के भारत में न खेलने की बात पर ही यहां आयोजन संभव हुआ है। कुछ ऐसी ही रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के साथ शर्तें जुड़ी हैं।

आयोजकों से मांगी गई रिपोर्ट
जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार का कहना है कि इकाना स्टेडियम में मैच के आयोजनों के संबंध में बात हुई है। इन प्रतियोगिताओं के आयोजकों से रिपोर्ट मांगी गई है। अगर सबकुछ सकारात्मक रहा तो एक-दो दिन में बैठक करके आयोजनों के लिए अनुमिति दे दी जाएगी।

इकाना स्टेडियम मेजबानी के लिए तैयार
इकाना स्पोर्ट्स सिटी के एमडी उदय सिन्हा का कहना है कि हम काफी समय से रोड सेफ्टी और लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आयोजकों के संपर्क में हैं। सितंबर में दोनों आयोजन प्रस्तावित है। पहले रोड सेफ्टी के और फिर लीजेंड्स लीग के मुकाबले होंगे। इकाना स्टेडियम मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed