फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruskus in hasanganj lucknow for billy goat

बकरे को लेकर लखनऊ में जमकर बवाल, फायरिंग

Mon, 16 Jan 2017 05:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 16 Jan 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
ruskus in hasanganj lucknow for billy goat
बकरे को लेकर ‌व‌िवाद - फोटो : amar ujala

हसनगंज थाना क्षेत्र के मसालची टोला खदरा में रविवार देरशाम एक बकरे को लेकर बवाल हो गया। चंद घंटे पहले जेल से छूटे अपराधी ने गुम बकरे की तलाश के दौरान गालीगलौज की जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया।

विज्ञापन


बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। मारपीट के साथ हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। एसएसपी कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचीं। डीआईजी व डीएम ने मौका मुआयना के साथ अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन


दोनों पक्षों ने हसनगंज थानेे में तहरीर दी है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के मुताबिक, मसालची टोला स्थित धर्मस्थल पर रविवार सुबह से खिचड़ी भोज कार्यक्रम के चलते पुलिस व पीएसी की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मस्थल व आसपास लोग जमा थे। इस बीच मोहल्ले के ही फुरकान ने बुलेट मोटर साइकिल से कई चक्कर काटे। फिर अपने बकरे के गुम होने की बात कहकर गालीगलौज करते हुए धर्मस्थल में घुसने लगा।

बाबा धर्मेंद्र दास व विष्णु दास ने बकरा नहीं होने की बात कही। फुरकान धमकी देते हुए वहां से गया और थोड़ी देर बाद साथियों को लेकर आ धमका। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग जमा हो चुके थे। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

शहर के अमन को ब‌िगड़ने न दें

ruskus in hasanganj lucknow for billy goat
बवाल के बाद डीएम ने दोनों पक्षों से बात की - फोटो : amar ujala

हालात बिगड़ते देख पुलिस व पीएसी ने लाठी फटकारकर झगड़ा शांत कराया। कैंप ऑफिस में अफसरों की बैठक कर रहीं एसएसपी मंजिल सैनी हसनगंज में बवाल का पता चलते ही मौके पर पहुंचीं।

इस बीच कई थानों की फोर्स बुलाई जा चुकी थी। डीआईजी प्रवीण कुमार व डीएम सत्येंद्र सिंह मौका मुआयना के साथ दोनों पक्षों के संभ्रांत लोगों से बात की और अराजकतत्वों पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। 

एसएसपी ने बताया कि बाबा धर्मेंद्र दास ने फुरकान, उसके भाई मो. इकरार व अन्य लोगों पर बलवा, मारपीट, कातिलाना हमला आदि का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। बताया कि फुरकान को कुछ दिनों पहले रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

वह कुछ समय पहले ही छूटा है। दूसरे पक्ष से मो. इकरार ने मुराई टोला के अमित मौर्य, शैलू व राजेंद्र मौर्य, दीपू शुक्ला समेत 40-50 लोगों पर गालीगलौज, मारपीट, जान से मारने की नीयत से हमला व फायरिंग का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। 

खदरा में दो समुदाय में हुए टकराव पर ऐशबाग ईदगाह के इमाम मौलाना खाल‌िद रशीद फरंगी महली ने शहरवा‌स‌ियों से अमन बनाए रखने की अपील की। मौलाना ने कहा ‌क‌ि सांप्रदा‌य‌िकक ताकतों की साज‌िश को कामयाब न होने दें। मौलाना ने पु‌ल‌िस और प्रशासन ने घटना की ‌न‌िष्पक्ष जांच कर दोष‌ियों के ख‌िलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed