{"_id":"5992c5284f1c1baf588b4abf","slug":"rumor-of-terrorist-in-the-quantum-call-center-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉल सेंटर में आतंकी छिपे होने की सूचना, तलाशी पर मिले असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉल सेंटर में आतंकी छिपे होने की सूचना, तलाशी पर मिले असलहे
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
आतंकी छिपे होने की सूचना
लखनऊ के एक कॉल सेंटर में आतंकी छिपे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इस मामले में एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि कोई एनकाउंटर नहीं है। सूचना से आधार पर कार्रवाई की गई तो वहां कई असलहे और लग्जरी कारें जरुर मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
काल सेंटर के बाहर पुलिस
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के चिनहट इलाके में स्थित द क्वांटम वर्ल्ड कॉल सेंटर में आतंकी के छिपे होने की सूचना के बाद एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। एसटीएफ के साथ जिला पुलिस की कई टीमें भी मौके पर पहुंचीं।
चेकिंग करती पुलिस
डीआईजी एसटीएफ, एडीजी जोन अभय प्रसाद एसटीएफ लखनऊ, एसएसपी लखनऊ सहित क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम भी चिनहट स्थित इस कॉल सेंटर तक पहुंचीं। यहां सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए गए। जांच के बाद सूचना फर्जी निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ एसएसपी
इसके बाद एसटीएफ टीम वापस चली गई वहीं पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ तलाशी ली। इसी बीच कॉल सेंटर में आतंकी होने और एनकाउंटर की अफवाह शहर में फैल गई। इस पर लखनऊ के एसएसपी दीपक कुमार ने किसी भी तरह के एनकाउंटर की बात से इंकार किया। उन्होंने बताया कि कुछ इनपुट मिले थे जिनके आधार पर जांच की गई थी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस
पुलिस को तलाशी में 1 रायफल, 2 डबल बैरल बंदूकें, 8 रायफल कारतूस और 6 डबल बैरक कारतूस मिले हैं। ये मकान राकेश श्रीवास्तव का है। उन्होंने बताया कि यहां कॉल सेंटर चलता है।