{"_id":"5c52b719bdec22736202150d","slug":"ruckus-of-anarchists-in-hostels-of-lucknow-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अराजक तत्वों का जमकर उत्पात, ताले तोड़े, उठा ले गए सीज सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में अराजक तत्वों का जमकर उत्पात, ताले तोड़े, उठा ले गए सीज सामान
Thu, 31 Jan 2019 02:22 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
एलयू के छात्रावास के कमरों की टूटी-कुंडी ताला और कमरे में बिखरा सामान
- फोटो : amar ujala
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था का दावा करने वाले लविवि प्रशासन को अराजक तत्वों ने एक बार फिर चुनौती दी। मंगलवार तड़के 30-40 युवकों ने लविवि के छात्रावासों में जमकर उत्पात किया। चौकीदार को पीटा और दर्जनों कमरों के ताले तोड़ दिए।
विज्ञापन
एक दिन पहले सीज किए गए सामान को उठा ले गए। आधे घंटे से अधिक समय तक अराजक तत्वों का हंगामा चलता रहा, पर किसी को भनक तक नहीं लगी। प्रॉक्टर प्रो.विनोद सिंह ने सोमवार को महमूदाबाद छात्रावास में छापा मारा था। इस दौरान उन्होंने हरिओम, सुनीत सिंह और शैलेंद्र सिंह शैलू को अवैधानिक ढंग से रहने के आरोप में पकड़ा था।
विज्ञापन
इनमें से शैलेंद्र सिंह शैलू पर गैरजमानती वारंट जारी हो चुका है। पकड़े जाने के बाद कमरों से इनका सामान ट्रॉली भरकर बीरबल साहनी छात्रावास के कमरा नंबर 39 में सीज कर दिया गया गया था। मंगलवार सुबह करीब 30 से 40 युवक छात्रावास में घुस गए तथा बाइक , स्कूटी और पैदल अपना सामान ढो ले गए। चौकीदार ने घटना के बाद इसकी सूचना प्रॉक्टर को दी।
विज्ञापन
Trending Videos
लैपटॉप-मोबाइल प्रॉक्टर के पास
टूटी कुंडी
- फोटो : amar ujala
लखनऊ विश्वविद्यालय के महमूदाछात्रावास में सोमवार को विवि प्रशासन व पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा था। छापे केदौरान कमरों से मोबाइल फोन और लैपटॉप भी बरामद हुए थे, जो प्रॉक्टर कार्यालय में रखे हैं। बाकी बरामद सामान की सूची बनाकर उन्हें छात्रावास में सीज किया गया था।
सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जा रहे आरोपी
छात्रावास के कमरे से ताला तोड़कर सामान उठाकर ले जाना बेहद गंभीर मामला है। हालांकि छात्रावास से बिस्तर ही उठाकर ले जाया गया है। बाकी सामान सुरक्षित है, फिर भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। घटना में कुछ कर्मचारियों के शामिल होने का भी शक है, उनकी भूमिका की भी जांच होगी। - प्रो.विनोद सिंह प्रॉक्टर, लविवि
सीसीटीवी फुटेज से तलाशे जा रहे आरोपी
छात्रावास के कमरे से ताला तोड़कर सामान उठाकर ले जाना बेहद गंभीर मामला है। हालांकि छात्रावास से बिस्तर ही उठाकर ले जाया गया है। बाकी सामान सुरक्षित है, फिर भी मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान भी की जा रही है। घटना में कुछ कर्मचारियों के शामिल होने का भी शक है, उनकी भूमिका की भी जांच होगी। - प्रो.विनोद सिंह प्रॉक्टर, लविवि