फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ruckus in shakuntala mishra university.

शकुंतला मिश्रा विवि में फायरिंग-तोड़फोड़, पांच घंटे चला उत्पात

Fri, 11 Nov 2016 03:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Nov 2016 03:07 AM IST
विज्ञापन
ruckus in shakuntala mishra university.

शकुंतला मिश्रा यूनिवर्सिटी में बृहस्पतिवार सुबह इलाके के दबंगों और छात्रों में भिड़ंत के बाद पांच घंटे तक जमकर उत्पात हुआ। दोनों तरफ से दर्जनों लोग एकत्र हो गए। दबंगों ने मारपीट और फायरिंग कर दहशत फैला दी।

विज्ञापन


छात्रों ने भी दबंगों की कार पर पथराव कर उसे तोड़ डाला। इस दौरान पारा पुलिस तमाशबीन बनी खड़ी रही। अधिकारी मौके पर पहुंचे तब पुलिस हरकत में आई।

मारपीट में बीकॉम का छात्र राहुल यादव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ से एफआईआर दर्ज कर ली है। दबंगों का लाइसेंसी असलहा जब्त कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी परिसर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में अक्सर बाहरी लोग आते हैं। बृहस्पतिवार को 1000 व 500 रुपये के पुराने नोट एक्सचेंज करने का काम चल रहा था इसलिए बाहरी लोगों को रोकने के लिए विवि के कुछ छात्रों को मेन गेट पर तैनात कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह शुरू हुआ हंगामा

ruckus in shakuntala mishra university.

दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे पिंक सिटी निवासी प्रॉपर्टी डीलिंग व दूध का कारोबार करने वाला गुफरान बाइक से वहां आया। गेट पर तैनात बीकॉम के छात्र सरोसा गांव निवासी राहुल यादव व अन्य छात्रों ने उसे भीतर जाने से रोका तो वह हंगामा करने लगा।

गाली-गलौज करते हुए उसने यूनिवर्सिटी बंद कराने की धमकी देकर चला गया। करीब 20 मिनट बाद गुफरान, आशियाना निवासी अब्दुल मन्नान, बुद्धेश्वर निवासी इरशाद और अली समेत छह-सात साथियों को लेकर सफारी कार से वहां आ गया।

सफारी मन्नान की थी। उसने यूनिवर्सिटी परिसर में तेज गति से कार दौड़ानी शुरू कर दी। राहुल ने टोका तो गुफरान और उसके साथियों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। राहुल के साथी एकत्र हुए तो मन्नान ने लाइसेंसी असलहा निकालकर फायर कर दिया।

गोली राहुल के सिर के पास से गुजर गई। फायर होते ही यूनिवर्सिटी परिसर में भगदड़ मच गई। दहशतजदा छात्र चीखते हुए इधर-उधर भागने लगे। जानकारी पाकर विवि प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

छात्रों की संख्या से डर गए पुलिस वाले

ruckus in shakuntala mishra university.

गोली चलने की जानकारी पर पारा, मानकनगर और काकोरी पुलिस मौके पर आ गई। मोहान रोड चौकी प्रभारी राजेश यादव ने मन्नान से उसका लाइसेंसी असलहा छीन लिया और सबको चौकी ले आए। राहुल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, दबंगों पर पुलिस का जरा भी खौफ नजर नहीं आया। पुलिस के सामने ही गुफरान और मन्नान ने फोन कर अपने साथियों को बुलवा लिया।

छह-सात लग्जरी कारों से लोग आए और बीच सड़क पर आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर रास्ता जाम कर दिया। दबंगों की संख्या बढ़ने से पुलिस भी निरीह हो गई। इसके बाद दबंग पुलिस पर हावी हो गए। मोहान रोड चौकी से दबंग फिर यूनिवर्सिटी पहुंचे और उत्पात मचाने लगे। उन्होंने छात्रों को घूम-घूमकर पीटा।

सिक्योरिटी गार्ड ब्रजभान व सुपरवाइजर ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उन्हें बंधक बनाकर लाइसेंसी बंदूक छीनने की कोशिश करने लगे। किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी बंदूक बचाई और वहां से भाग निकला। दबंगों के विरोध में छात्र भी एकजुट हो गए। उन्होंने घेराबंदी कर दबंगों की कार रुकवा ली और जमकर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर डाला।

अस्पताल में पहुंचकर छात्रों से की मारपीट

ruckus in shakuntala mishra university.
हमले में घायल हुआ छात्र व पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala

इससे आक्रोशित दबंग निजी अस्पताल पहुंच गए और वहां भर्ती राहुल के साथ मौजूद छात्रों से मारपीट की। मामला बढ़ता देख कार्यवाहक एएसपी पूर्वी राहुल मिठास, सीओ आलमबाग अमिता मिश्रा समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान चार बजे तक विवि परिसर में अराजकता का माहौल रहा।

राहुल की तरफ से गुफरान, इरशाद, अली व छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस गुफरान और मन्नान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उधर, शाम करीब पांच बजे गुफरान ने भी राहुल व उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ तहरीर दी। उसका कहना था कि वह बहन को लेकर जा रहा था तभी राहुल व अन्य छात्रों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर सबने पीट दिया। उसकी तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्रॉपर्टी डीलरों के पक्ष में खड़ी दिखी पुलिस

ruckus in shakuntala mishra university.

विवि परिसर में दबंगई दिखाने के आरोपियों में अधिकतर क्षेत्रीय प्रॉपर्टी डीलर हैं। पारा थाना में गहरी पैठ होने के चलते वह खुलकर गुंडागर्दी करते हैं।

शकुंतला मिश्रा विवि परिसर में इससे पहले भी यह दबंग कई बार हंगामा व मारपीट कर चुके हैं लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। छात्रों का कहना था कि पुलिस को प्रॉपर्टी डीलरों से मोटा लाभ मिलता है इसलिए उनके खिलाफ सुनवाई नहीं होती।

बैंक की आड़ में करते हैं दबंगई
यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में रुपये जमा करने और निकालने की आड़ में इलाके के दबंग रोज गुंडागर्दी और अराजकता करते हैं। इनकी हरकतों के कारण यूनिवर्सिटी परिसर का माहौल खराब होता है।

छात्रों ने कई बार शिकायत की लेकिन इन पर रोकथाम नहीं लग सकी। छात्रों का कहना है कि दबंग झुंड बनाकर यूनिवर्सिटी परिसर में घुस आते हैं और छात्राओं से छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर मारपीट व अराजकता मचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed